फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona kills 12 patients in Kanpur, 294 newly infected

कानपुर में कोरोना से 12 मरीजों की मौत, 294 नए संक्रमित

Sat, 29 Aug 2020 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Aug 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
Corona kills 12 patients in Kanpur, 294 newly infected
demo pic

कोरोना से शुक्रवार को पांच और मरीजों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर मरीजों को डायबिटीज, हाइपरटेंशन था। साथ ही पहले हुई पांच मौतों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने अपने पोर्टल पर अपडेट की है। इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 418 हो गई है। 294 नए संक्रमित भी मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14131 पहुंच गई है। एक्टिव केस 3140 हैं। अब तक होम आइसोलेशन और अस्पतालों में इलाज के बाद 10571 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंद नगर निवासी 74 वर्षीय वृद्ध, हंसपुरम निवासी 74 वर्षीय वृद्ध, बर्रा निवासी 59 वर्षीय वृद्ध, वैभव लक्ष्मी रोड निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, अशोक नगर निवासी 74 वर्षीय वृद्ध महिला, पनकी निवासी 64 वर्षीय वृद्ध, पांडु नगर निवासी 92 वर्षीय वृद्ध पुरुष की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इनमें से तीन रोगियों की मौत हैलट में, दो की कांशीराम चिकित्सालय और एक-एक मरीज की मौत एसआईएस हॉस्पिटल और नारायणा अस्पताल में हुई। देररात स्वास्थ्य विभाग ने पांच और मौतों का आंकड़ा पोर्टल पर अपडेट किया। अधिकारियों ने बताया कि ये पांच मौतें पहले ही हो चुकी हैं। लेकिन, अस्पतालों की गलती से अपडेट करने में विलंब हो गया।
विज्ञापन


330 ने जीती कोरोना से जंग
शुक्रवार को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 51 मरीजों को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई। इसी तरह होम आइसोलेशन वाले 179 मरीज भी कोरोना से जंग जीत गए। होम आइसोलेशन से अब तक 6178 और अस्पतालों से 4393 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3796 संदिग्धों के सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार शाम तक 3796 कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए नमूने लिए। इनमें से 2726 लोगों की जांच एंटीजन किट से की गई, जिनमें से 159 मरीजों में लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी तरह आरटी पीसीआर मशीन से जांच के लिए 773 लोगों और ट्रू नेट से 297 लोगों की जांच करने के लिए नमूने लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed