फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

किदवईनगर एचटू ब्लॉक नया हॉटस्पॉट

Sun, 19 Apr 2020 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर। किदवईनगर एचटू ब्लॉक स्थित चंद्र गंगा अपार्टमेंट से कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। लोगों का कहना है कि हांगकांग से लौटे युवक की एक गलती ने एक दर्जन लोगों की जान खतरे में डाल दी। वहीं, साउथ में बाबूपुरवा और मछरिया के बाद अब प्रशासन ने किदवईनगर एच-टू ब्लॉक को भी हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

अपार्टमेंट में रहने वाला युवक 16 मार्च को हांगकांग से लौटा था। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि उस वक्त उसने अपनी जांच भी कराई थी, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसे लेकर युवक ने लापरवाही बरती और खुद को 14 दिन के लिए क्वारंटीन करने के बजाय अपने परिवार के संपर्क में बना रहा। इससे वायरस ने उनके 55 वर्षीय व्यापारी पिता को अपनी चपेट में ले लिया। बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों ने उनकी जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार सकते में आ गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने व्यापारी और उसके भाई के परिवार के सात सदस्यों को क्वारंटीन किया है। इसके अलावा परिवार के संपर्क में रहे दो-तीन अन्य लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने घरों में रहने की अपील की
पुलिस ने अपार्टमेंट की ओर आने वाले महिला महाविद्यालय वाले रास्ते समेत सभी चार रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया है। इलाके से कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना के बाद आसपास इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एनाउंसमेंट कर लोगों को अपने घरों में रहने की अपील की और किसी भी आवश्यक वस्तु की पूर्ति के लिए अपना नंबर भी दिया। अपार्टमेंट को सील करने के साथ ही पूरे अपार्टमेंट और आसपास के इलाके को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा भी हो सकता है
उर्सला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शैलेंद्र तिवारी के मुताबिक, हो सकता है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने से पहले युवक को कोरोना का संक्रमण हल्के जुकाम-बुखार जैसा महसूस हो। बाद में व्यक्ति निगेटिव हो जाएगा और उसे पता भी नहीं चलेगा। वहीं उसके संपर्क में आए कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्ति में बीमारी के लक्षण उभर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed