{"_id":"5e90ccc88ebc3e6fc8492a79","slug":"corona-investigate-medical-collage-tommorow-city-news-knp554650747","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 अप्रैल से मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 अप्रैल से मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बने कोरोना वार्ड का निरीक्षण करते मंडलायुक्त डॉक्टर सुधीर एम बोबडे साथ में मेड?
मेडिकल कॉलेज में बनी लैब में 12 अप्रैल से कोरोना की जांच शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल (मैटरनिटी विंग) का निरीक्षण और तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे मंडलायुक्त डॉ. सुधीर एम बोबडे को यह जानकारी कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने दी। डॉ. आरती ने बताया कि यहां 100 बेड की सुविधा है। अभी 20 वेंटीलेटर हैं।
अतिरिक्त 40 वेंटीलेटर की डिमांड शासन व सीएमओ को भेजी गई है। यह अस्पताल लेवल 3 के रूप में चिह्नित किया गया है। डयूटी पर तैनात सभी डॉक्टर /पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविद-19 का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सभी ड्यूटीरत कर्मियों का बीमा होगा। मंडलायुक्त ने मंधना स्थित रामा यूनिवर्सिटी का भी निरीक्षण और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद हुई बैठक में रामा यूनिवर्सिटी के निदेशक/नोडल अधिकारी पोसन लाल गुप्ता ने बताया कि यहां 22 बेड आईसीयू सुविधा युक्त हैं। वेंटीलेटर भी है।
मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि यूनिवर्सिटी के सभी स्टाफ की सूची पूरे विवरण के साथ बना ली जाए। कोविड -19 के मद्देनजर यहां के कर्मियों का प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग कराएगा। आवागमन व पास की व्यवस्थाएं जिला प्रशासन कराएगा। इस मौके पर अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. आरपी यादव सहित यूनिवर्सिटी के प्रबंधतंत्र से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।