{"_id":"6078a01c8ebc3ec4ab1a7637","slug":"corona-infected-staff-was-doing-election-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: कोरोना संक्रमित कर रहा था चुनाव ड्यूटी, पॉजिटिव रिपोर्ट की सूचना मिलने पर गश खाकर गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: कोरोना संक्रमित कर रहा था चुनाव ड्यूटी, पॉजिटिव रिपोर्ट की सूचना मिलने पर गश खाकर गिरे
Fri, 16 Apr 2021 09:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 16 Apr 2021 09:55 AM IST
सार
पंचायत चुनाव में मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी कोरोना संक्रमित निकले। लक्षण होने पर उन्होंने पहले जांच कराई थी। ड्यूटी के दौरान गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर पॉजिटिव होने का मैसेज आया तो वे घबरा गए।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में कोरोना संक्रमण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के चौबेपुर ब्लॉक के चंपतपुर मतदान केंद्र में ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी कोरोना संक्रमित निकले। लक्षण होने पर उन्होंने पहले जांच कराई थी। ड्यूटी के दौरान गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर पॉजिटिव होने का मैसेज आया तो वे घबरा गए।
इसके साथ ही उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ गया और गश खाकर गिर पड़े। केंद्र में मौजूद लोगों को जब उनके पॉजिटिव होने का पता चला तो हड़कंप मच गया। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। इसके अलावा बिधनू ब्लॉक के जामू के 140 नंबर बूथ के पीठासीन अधिकारी, 202 नंबर बूथ की मतदान अधिकारी प्रथम सपना प्रजापति की तबीयत खराब हुई।
बूथ नंबर 189 प्राइमरी पाठशाला करौली में पीठासीन अधिकारी खिलेंद्र प्रताप सिंह की सांस फूलने लगी और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। एंबुलेंस से उन्हें भी अस्पताल भेजा गया। कुछ अन्य केंद्रों के भी पीठासीन अधिकारियों और कर्मचारियों की तबीयत खराब हुई।