फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona in up :havoc of corona in bundelkhand and central up

corona in up :बुंदेलखंड और सेंट्रल यूूपी में कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 37 संक्रमित मरीज

Sat, 11 Jul 2020 04:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 11 Jul 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
corona in up :havoc of corona in bundelkhand and central up
कोरोना टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में शुक्रवार को 37 कोरोना संक्रमित और मिले। वहीं कानपुर शहर में पांच लोगों की कोरोना से मौत हो गई। कन्नौज में एक ही दिन में सीएचसी के वार्ड ब्वाय समेत 13, उन्नाव में पांच, कानपुर देहात में छह, इटावा में पांच, हमीरपुर में छह, औरैया में दो कोरोना पॉजिटिव और मिले। सभ जिलों की कोरोना अपडेट पढ़ने के लिए पूरी खबर पढ़ें । 
विज्ञापन


कन्नौज
गुगरापुर सीएचसी के वार्ड ब्वाय समेत 13 निकले कोरोना पॉजिटिव। संक्रमितों की संख्या पहुंची 310, तीन की हो चुकी है मौत, 242 मरीजों ने दी मात, 65 का कोविड-19 अस्पतालों में चल रहा उपचार। संक्रमितों में 189 प्रवासी, हॉटस्पॉट की संख्या 26 है। 
विज्ञापन


उन्नाव
कलेक्ट्रेट के संविदाकर्मी सहित जिले में कोरोना के पांच नए मरीज मिले। सदर तहसील क्षेत्र में तीन, हसनगंज व नवाबगंज में दो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने पांचों संक्रमितों को कोविड एल वन अस्पताल भेजने के बाद क्षेत्र को सील करने की कवायद शुरू कर दी है। पांचों संक्रमितों की रिपोर्ट ट्रूनेट मशीन से पॉजिटिव आई है। जिले में अबतक 300 कोरोना संक्रमित, इनमें स्वस्थ होने पर 121 डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। कोरोना से अबतक जिले में पांच लोगों की मौत हो गई है। 174 का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमितों में 76 प्रवासी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर देहात
जिले में छह और कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें से एक राजपुर कस्बा स्थित एसबीआई शाखा में कैशियर हैं। सट्टी गांव निवासी दो किराना दुकानदार, 28 वर्षीय युवती व पास मेें रहने वाली पड़ोसी 17 वर्षीय किशोरी संक्रमित पाई गई है। मूसानगर निवासी एक सराफा व्यवसायी भी कोरोना पॉजिटिव निकला। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 67 पहुंच गई है। इनमें 52 प्रवासी हैं। सैनिटाइजर पीने से एक की मौत हो चुकी है। 52 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब 15 ऐक्टिव केस हैं।

औरैया
शुक्रवार को जिले में दो सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक महिला पॉजिटिव की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें एक लक्ष्मी नगर बाबरपुर और दूसरा फूलपुर अजीतमल निवासी है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 120 हो गई है। 103 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 15 हैं। 

इटावा
जिले में शुक्रवार को पांच कोरोना पॉजिटिव और मिले। इनमें चार भरथना में एवं एक ताखा क्षेत्र में मिले। जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 366 हुई। 254 ठीक हुए। 18 की मौत हुई। 94 सक्रिय केस हैं। 

हमीरपुर
राठ नगर की सीएचसी में कार्यरत एक वार्ड ब्वाय समेत छह लोग शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में सऊदी अरब से लौटा एक शख्स भी शामिल है। राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात धमना गांव निवासी वार्ड ब्वाय एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। शुक्रवार को उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिससे सीएचसी में हड़कंप मच गया। इसके बाद सीएचसी की ओपीडी सेवाएं ठप हो गई। नगर पालिका कर्मियों ने सीएचसी पहुंचकर सैनिटाइज किया।


अधीक्षक डॉ. आरके कटियार ने बताया कि पूरे स्टाफ के सैंपल जांच को भेजे जा रहे हैं। वहीं नगर के ही पठानपुरा निवासी 37 वर्षीय युवक, मुगलपुरा निवासी 50 वर्षीय अधेड़ व चरखारी रोड निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। कुरारा क्षेत्र के रिठौरा गांव निवासी 67 वर्षीय वृद्ध भी कोरोना संक्रमित मिला है। वृद्ध पिछले हफ्ते कानपुर से लौटा था। सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज बांदा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed