फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona in Kanpur: Two patients died, 461 newly infected, the first death in the third wave

कानपुर में कोरोना: दो मरीजों की मौत, 461 नए संक्रमित, तीसरी लहर में पहली मौत, जो कोरोना की जटिलता से हुई

Tue, 25 Jan 2022 01:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 25 Jan 2022 01:29 PM IST
सार

कानपुर के कांशीराम अस्पताल में भी सीएमएस समेत छह लोग संक्रमित हो गए हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, आईआईटी समेत कई स्थानों पर लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
Corona in Kanpur: Two patients died, 461 newly infected, the first death in the third wave
कोरोना से मौत के बाद अंतिम संस्कार करते सरकारी कर्मचारी - फोटो : PTI

विस्तार

कानपुर हैलट में भर्ती कोरोना के दो रोगियों की मौत हो गई। इनमें से एक 72 साल के रोगी की मौत सीवियर एक्यूट रेस्पेरेटरी इंफेक्शन से हुई है। बताया जा रहा तीसरी लहर की यह पहली मौत है जो कोरोना की जटिलता से हुई। इसके अलावा औरैया के जिस कोरोना मरीज की मौत हुई है, उन्हें डायबिटीज, हाईपरटेंशन, हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कतें थीं।
विज्ञापन


पॉजिटिव आने के बाद उन्हें हैलट लाया गया था। नगर में कोरोना से अब 1911 मौतें हुईं है। इसके साथ ही 86 मोहल्लों में 461 नए संक्रमित मिले हैं। कांशीराम अस्पताल में भी सीएमएस समेत छह लोग संक्रमित हो गए हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, आईआईटी समेत कई स्थानों पर लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


मालीपुर नोनहार कानपुर के रहने वाले 72 साल के रोगी को वैसे दिक्कत तो आंत में छेद होने की रही है। इसके बाद जांच में कोरोना पॉजिटिव आए। कोविड अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने उनकी सीवियर एक्यूट रेस्पेरेटरी इंफेक्शन (सारी) की डायग्नोसिस तैयार की है। तीसरी लहर के कोरोना संक्रमितों में वह पहले रोगी हैं, जिनकी डायग्नोसिस तैयार की गई। मौत रविवार देर रात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड पोर्टल पर सोमवार को मौत नोटिफाई की गई। इसके पहले हुईं तीन मौतों में डायग्नोसिस कोरोना की नहीं, उनकी पुरानी बीमारी की रही है। संक्रमितों की मौत का कारण हार्ट अटैक, डायबिटीज और दमा बताया गया। कोरोना मरीजों की कुल संख्या 90453 है। इनमें 84695 ठीक हो गए। सोमवार को होम आइसोलेशन में 373 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 7302 कोरोना संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग की है। सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed