फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona In Kanpur: Two died from Corona, 165 new positive, 24 thousand patients crossed

Corona In Kanpur: कोरोना से दो की मौत, 165 नए पॉजिटिव, 24 हजार मरीजों का आंकड़ा पार

Fri, 25 Sep 2020 11:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 25 Sep 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Corona In Kanpur: Two died from Corona, 165 new positive, 24 thousand patients crossed
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
कोरोना के मामले में शुक्रवार कुछ राहत देने वाला रहा। बीते 24 घंटे में इससे से मरीजों की मौत हुई। वे पहले से डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि रोगों की चपेट में बताए गए। संक्रमण के बाद उनकी हालत बिगड़ी और उपचार के दौरान मौत हो गई। कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 630 हो गई है। 165 नए संक्रमित मिले।
विज्ञापन


संक्रमितों की संख्या 24 हजार का आंकड़ा पार करते हुए 24164 हो गई है। 39 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, जबकि 346 मरीजों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। एक्टिव केस घटकर 4171 रह गए हैं। कोरोना संक्रमित जूही लाल कालोनी निवासी 65 वर्षीय पुरुष की नारायणा मेडिकल कालेज में मौत हो गई। वह टाइप-2 डायबिटीज, हाईपरटेंशन आदि से पीड़ित थे।
विज्ञापन


 

दूसरे रोगी की मौत काशीराम संयुक्त चिकित्सालय में हूई, वहां रामादेवी निवासी 64 वर्षीय पुरुष की मृत्यु हुई। उन्हें अस्थमा, सेप्टीसीमिया भी था। नए संक्रमित मरीज गोपाल नगर, कौशलपुरी, शारदा नगर, ब्रह्म नगर, रामकृष्ण नगर, अशोक नगर, स्वरूप नगर, गीता नगर, नवीन नगर, गोविंद नगर, अंबेडकर नगर, साकेत नगरह, किदवई नहगर, दादा नगर, हरजेंदर नगर, दादा नगर, खाड़ेपुर, नवाबगंज, हटिया, पनकी, हंसपुरम, जरौली, बर्रा, अनवरगंज, बिधनू, सर्वोदय नगर, काकादेव, रामादेवी, कल्याणपुर, घाटमपुर, बसंत विहार, कछियाना मोहाल आदि मोहल्लों में मिले।

39 मरीज हुए डिस्चार्ज
विभिन्न अस्पताल मे कोरोना का इलाज कराने के बाद स्वस्थ हुए 39 मरीजों की छुट्टी की गई। काशीराम संयुक्त चिकित्सालय से 16, रामा मेडिकल कालेज से 11, नारायणा चिकित्सालय से नौ, रीजेंसी से दो और दूसरे जिले के एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया।

5899 नमूने लिए
कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 5899 लोगों के नमूने लिए। इसमें से 3994 की एंटीजन किट से जांच की गई, जिसमें 104 लोगों में कोरोना संक्रमण का पता चला। आरटीपीसीआर मशीन से 1506 मरीजों और ट्रूूनेट व सीवी नॉट मशीन से 399 मरीजों के नमूनों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed