Corona In Kanpur: 16 और प्राइवेट अस्पतालों में शुरू होगा कोराना का इलाज, बढ़ जाएंगे 1335 और बेड
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से राहत पहुंचाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। बेडों की कमी को देखते हुए सोमवार से 16 और निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज शुरू कराया जा रहा है। इन अस्पतालों के शुरू होने से 1335 बेड और बढ़ जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इनमें 189 आईसीयू और 914 जनरल बेड शामिल हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण और अस्पतालों में बेडों की किल्लत के मद्देनजर 16 अप्रैल को डीएम और सीएमओ ने नर्सिंगहोम संचालकों के साथ बैठक में 16 निजी चिकित्सालयों को कोविड अस्पताल बनाने का फैसला लिया था।
इन अस्पतालों में मिलेगी सुविधा
कृष्णा सुपर स्पेशियलिटी, कुलवंती, फॉर्च्यून, केएमसी, मरियमपुर, मधुराज, ग्रेस, अपोलो, चांदनी, लीलामणि, जेएल रोहतगी, लाइफट्रॉन, फैमिली, प्रिया, द्विवेदी, मेडिहेल्थ।
सोमवार से 16 और निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों को भर्ती करने की सुविधा शुरू हो जाएगी। ये नर्सिंगहोम सीधे मरीजों को भर्ती नहीं करेंगे, बल्कि केंद्रीय कंट्रोल रूम (आईसीसीसी) के माध्यम से इनमें मरीज भर्ती कराए जाएंगे। जिन्हें मरीज भर्ती कराना हो, वह केंद्रीय कंट्रोल रूम के टोलफ्री नंबर 18001805159 पर बताएं, वहां से अस्पतालों में खाली बेडों की उपलब्धता के आधार पर मरीज भेजे जाएंगे। मरीज 108 एंबुलेंस भेजे जाएंगे।
डॉ. एपी मिश्रा, एसीएमओ