{"_id":"5f2fb9538ebc3e3d1027db3f","slug":"corona-in-kanpur-hallet-hospital-is-treatment-by-demanding-drug-injection","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Kanpur: दवा-इंजेक्शन मांगकर काम चला रहा हैलट, कार्डियोलॉजी से एक हजार इंजेक्शन उधार लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Kanpur: दवा-इंजेक्शन मांगकर काम चला रहा हैलट, कार्डियोलॉजी से एक हजार इंजेक्शन उधार लिए गए
Sun, 09 Aug 2020 04:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 09 Aug 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
हैलट में संक्रमण विभाग
- फोटो : amar ujala
कानपुर के हैलट अस्पताल में कोविड रोगियों का इलाज जुगाड़ से हो रहा है। डेढ़ महीने पहले जिस दवा कंपनी को आर्डर दिया गया था, उसने सप्लाई नहीं भेजी है। एक हजार इंजेक्शन कार्डियोलॉजी से उधार लिए गए हैं तो एक निजी कंपनी से दवा दान कराई गई।
इसी तरह खींचखांच कर काम चल पा रहा है। शासन से आई टीम ने हैलट प्रबंधन से दवाओं का ब्योरा लिया तो यह बात सामने आई है। हैलट प्रबंधन ने कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट से एनेक्सपेरिन इंजेक्शन उधार लिए हैं। यह दवा खून का थक्का गलाने के काम आती है।
कोविड रोगियों की हालत अधिक बिगड़ने पर नसों में खून का थक्का जमने लगता है। फेफड़ों, मस्तिष्क और हार्ट कहीं भी थक्का जम जाता है। इससे रोगी की मौत हो सकती है। इसके अलावा मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन ने सिर्फ आइवर वेक्टिन दवा सप्लाई की है।
विज्ञापन
निजी कंपनी से डाक्टरों ने अपने स्तर से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन डोनेट करवाई है। उप प्राचार्य और हैलट की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि दवा कंपनी को तीन बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है लेकिन अभी तक दवा सप्लाई नहीं की गई।