{"_id":"61f1015c7cde38497426b1d5","slug":"corona-in-kanpur-four-more-deaths-from-corona-337-newly-infected-have-been-found-in-70-localities","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Kanpur: कोरोना से चार और मौतें, 70 मोहल्लों में मिले हैं 337 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Kanpur: कोरोना से चार और मौतें, 70 मोहल्लों में मिले हैं 337 नए संक्रमित
Wed, 26 Jan 2022 01:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:41 PM IST
सार
सीएमओ रिपोर्ट के मुताबिक यशोदा नगर की रहने वाली 68 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। उन्हें डायबिटीज, हाइपरटेंशन, दमा, गुर्दा रोग रहा है। इसके साथ ही पनकी रहने वाले 63 वर्षीय पुरुष रोगी की मौत हुई है।
विज्ञापन
कांशीराम अस्पताल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में मंगलवार को कोरोना से चार और संक्रमितों की मौत हो गई। तीन रोगियों का इलाज गंभीर हालत में हैलट में चल रहा था। एक रोगी एसजीपीजीआई से यहां आया था जिसकी कुछ देर के बाद मौत हो गई। सभी रोगी कोमॉर्बिड रहे हैं। उन्हें दूसरी बीमारियां रहीं हैं, बाद में कोरोना संक्रमण से हालत बिगड़ गई। दो रोगियों की मौत सोमवार देर रात हुई थी।
इसके अलावा मंगलवार को फतेहपुर की 13 साल की किशोरी की हैलट में मौत हुई है। कोरोना संक्रमण से उसके दोनों फेफड़े खराब हो गए। एसजीपीजीआई से आने वाले रोगी को गैंगरीन रहा है। इसके अलावा वह कोविड पॉजीटिव था। फतेहपुर की किशोरी और गैंगरीन रोगी को अभी कोविड पोर्टल पर नोटिफाई नहीं किया गया। पुराने दो रोगी ही नोटिफाई किए गए।
सीएमओ रिपोर्ट के मुताबिक यशोदा नगर की रहने वाली 68 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। उन्हें डायबिटीज, हाइपरटेंशन, दमा, गुर्दा रोग रहा है। इसके साथ ही पनकी रहने वाले 63 वर्षीय पुरुष रोगी की मौत हुई है। उन्हें भी डायबिटीज, हाइपरटेंशन, अस्थमा आदि रोग रहे हैं। अब तक नगर में कोरोना से कुल 1913 रोगियों की मौत हुई है। इसके अलावा फतेहपुर की किशोरी समेत दो अन्य रोगी मरे हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का फैलाव नए इलाकों को चपेट में ले रहा है। खासतौर पर अस्पतालों में संक्रमण बढ़ रहा है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के पांच डॉक्टर कोरोना की चपेट में आए हैं। इसी तरह उर्सला, कांशीराम अस्पताल, रामा मेडिकल कालेज के डॉक्टर और स्टाफ संक्रमण की चपेट में है। मंगलवार को नगर के 70 मोहल्लों में कोरोना के 337 नए संक्रमित मिले हैं।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, उर्सला, कांशीराम अस्पताल, आईआईटी में संक्रमित लगातार मिल रहे हैं। इसके अलावा सर्किट हाउस में भी संक्रमित मिले। वहीं दूसरी तरफ कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। 24 घंटे के अंदर 580 संक्रमण मुक्त हो गए। 15 कोरोना रोगी हैलट से डिस्चार्ज किए गए और 565 घर में ठीक हो गए।
नगर में अब तक कुल 90790 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 85275 ठीक हो गए हैं। सबसे अधिक 73832 संक्रमित होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 7288 लोगों की सैंपलिंग की है।