फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona in kanpur : DM imposes duty, officers continue to send rest to subordinates, notice issued

स्टेट जीएसटी के बेलगाम अफसरों ने डीएम के आदेशों की उड़ाई धज्जियां, फरमाते रहे आराम, नोटिस जारी

Fri, 08 May 2020 12:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 May 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
corona in kanpur : DM imposes duty, officers continue to send rest to subordinates, notice issued
कानपुर डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी - फोटो : amar ujala
कानपुर में स्टेट जीएसटी के अफसरों की मनमानी की एक घटना सामने आई है। जिले के बेलगाम अफसर डीएम के आदेश को भी नहीं मान रहे हैं। ताजा मामला स्टेट जीएसटी के तीन अफसरों का सामने आया है। डीएम के आदेश के बावजूद राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभाग के तीन वरिष्ठ अफसर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


तीनों ने अपनी जगह मातहतों को भेज दिया। इसे डीएम ने घोर लापरवाही मानते हुए तीनों अफसरों को कारण बताओ नोटिस देते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है। राजस्थान के 320 मजदूरों को गुुरुवार सुबह झकरकटी बसअड्डे से बसों से रवाना करना था।
विज्ञापन

 

डीएम ने इसकी जिम्मेदारी स्टेट जीएसटी के लखनपुर स्थित कार्यालय में तैनात खंड-28 के डिप्टी कमिश्नर राज कुमार कुरील, खंड-29 के डिप्टी कमिश्नर विजय पाल सिंह व खंड-30 के डिप्टी कमिश्नर वामदेव त्रिपाठी को दी थी। तीनों अफसरों को सुबह आठ बजे बस अड्डे पहुंचना था।

तीनों अफसरों ने अपनी जगह अधीनस्थों को भेज दिया। इन अफसरों के अधीनस्थ भी डीएम के आदेश पर कहीं और ड्यूटी कर रहे थे। उनसे उनका काम छुड़वाकर बस अड्डे जाने को कहा गया।

इस खींचतान में अधीनस्थ अफसर गुरुवार सुबह दस बजे बसअड्डे पहुंचे। इससे मजदूरों को भेजने के काम में देरी हुई। डीएम ने तीनों अफसरों को नोटिस जारी कर विभागीय कार्यवाही के लिए विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed