फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिपाही में कोरोना की पुष्टि से अनवरगंज थाने में दहशत, पहुंचे डीएम-एसएसपी, पूरा स्टाफ होगा क्वारंटीन

Thu, 23 Apr 2020 10:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 23 Apr 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
corona in kanpur : confirmation of the corona in the constable, samples collect of 14 people
सिपाही में कोरोना की पुष्टि के बाद अनवरगंज थाने पहुंचे डीएम एसएसपी - फोटो : amar ujala
कानपुर के रेड जोन इलाके में शामिल अनवरगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यहां के स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना पर डीएम एसएसपी मौके पर पहुंचे। अपनी निगरानी में सभी पुलिस कर्मियों की जांच करवाई। स्वास्थ्य विभाग ने कांस्टेबल के संपर्क में आए थाना प्रभारी, दो दरोगा समेत 14 पुलिस वालों के सैंपल जांच को भेजे हैं।
corona in kanpur : confirmation of the corona in the constable, samples collect of 14 people
डीएम एसएसपी की निगरानी में हुआ सैनिटाइजेशन - फोटो : amar ujala
साथ ही इनसे थाने में ही रहने और सावधानी बरतने को कहा है। इसके अलावा थाने और यहां बने आवास परिसर को सैनिटाइज कराया गया। संक्रमित आए हेड कांस्टेबल मूलरूप से इटावा के रहने वाले हैं। वे थाने में ही बने कमरे में रहते हैं।
corona in kanpur : confirmation of the corona in the constable, samples collect of 14 people
थाने का पूरा स्टाफ होगा क्वारंटीन - फोटो : amar ujala
शहर में लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस वालों की भी जांच कराने के आदेश हुए थे। खासकर ऐसे थानों के जो रेड जोन में हैं। इसी क्रम में अनवरगंज थाने से छह पुलिस कर्मियों का सैंपल बुधवार रात को लिया गया था। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में हेड कांस्टेबल में कोरोना की पुष्टि हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
corona in kanpur : confirmation of the corona in the constable, samples collect of 14 people
जीप को सैनिटाइज करता कर्मी - फोटो : amar ujala
इस पर सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कांस्टेबल को भर्ती करा दिया है। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि कांस्टेबल के संपर्क में आए करीब 33 पुलिस वालों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जो ज्यादा नजदीक रहे हैं, उनके सैंपल लिए गए हैं।

 
विज्ञापन
corona in kanpur : confirmation of the corona in the constable, samples collect of 14 people
जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : amar ujala
संपर्क में आने वालों की तलाश में खंगाले जा रहे कैमरे
एसपी पूर्वी ने बताया कि हेड कांस्टेबल थाने के अलावा हॉटस्पॉट एरिया में भी गश्त पर जाया करते थे। इसके अलावा थाने में फरियादियों से भी मुलाकात होती थी। हेड कांस्टेबल किस, किस के संपर्क में आए थे, इसके लिए थाने में लगे कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जो भी चिह्नित होंगे, उनका भी मेडिकल कराया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed