फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona In Kanpur: 35 Infectious, One died, 27664 Total Infected, 728 Killed

Corona In Kanpur: पांच बंदियों समेत 35 संक्रमित, एक की मौत, 27664 कुल संक्रमित, 728 की गई जान

Wed, 28 Oct 2020 12:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 28 Oct 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Corona In Kanpur: 35 Infectious, One died, 27664 Total Infected, 728 Killed
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
कानपुर में पहला पीक गुजरने के बाद कोरोना का हमला धीमा पड़ गया है। मंगलवार को 24 घंटे में पांच बंदियों समेत 35 नए संक्रमित मिले, जबकि एक की मौत हुई। संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा अब 728 हो गया। कुल संक्रमित 27664 और इनमें से 25832 मरीज अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


एक्टिव केस 1104 हैं। गड़रिया मोहाल के 72 साल के बुजुर्ग ने हैलट में दम तोड़ा। वह हाइपरटेंशन और डायबिटीज की भी चपेट में थे। नए मिले संक्रमित मरीजों में काकादेव, लालबंगला, अंबेडकरनगर, कौशलपुरी, बाबूपुरवा गंगानगर आदि इलाकों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को संक्रमित मिले बंदी चौबेपुर स्थित अस्थायी जेल से लाए गए थे। वहां से जिला जेल लाए गए कुल 111 बंदियों की कोरोना जांच कराई गई। इनमें से पांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। उधर, संक्रमितों की संख्या घटने से हैलट, कांशीराम अस्पताल और दूसरे कोविड स्टेटस वाले अस्पतालों में बेड खाली हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पहले से संक्रमित जो मरीज आ रहे हैं, वे गंभीर हालत में हैं। लेकिन इनकी संख्या काफी कम है। मंगलवार को अस्पतालों से पांच लोग डिस्चार्ज हुए। साथ ही 37 संक्रमित होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 4918 संदिग्धों के सैंपल लिए। विशेष सर्विलांस अभियान के तहत 643 और रूटीन में 4275 सैंपल लिए गए हैं। इनमें निजी पैथोलॉजी के सैंपल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed