फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona in Kanpur: 186 corona infected found, 702 active cases

Corona in Kanpur: कोरोना की चपेट में हर दो घंटे में आ रहा एक मोहल्ला, 186 कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव केस हुए 702

Sun, 09 Jan 2022 09:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Jan 2022 09:13 PM IST
सार

कानपुर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 83660 है। इस वक्त कोरोना के 702 एक्टिव केस हैं। रविवार को किसी भी संक्रमित में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है।  

विज्ञापन
Corona in Kanpur: 186 corona infected found, 702 active cases
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हर दो घंटे में एक मोहल्ला कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहा है। रविवार को 24 घंटे में 13 और मोहल्ले संक्रमण की चपेट में आ गए। रविवार को 68 मोहल्लों में 186 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


शनिवार को 55 मोहल्लों तक कोरोना संक्रमण फैला था। अभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीमों ने रोगियों को किट मुहैया करा दी है। होम आइसोलेशन में कोरोना के चार संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न मोहल्लों के अलावा आईआईटी, जीएसवीएम मेडिकल कालेज और सीएसजेएम विश्वविद्यालय में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। छात्रों के अलावा जूनियर डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर में कैंटोनमेंट जोन रहे लालबंगला, कल्याणपुर, रेल बाजार, मसवानपुर, कर्नलगंज, बिरहाना रोड आदि क्षेत्रों में संक्रमण का फैलाव फिर तेज हो गया है। कर्नलगंज में कोरोना से पहली मौत हुई थी। नगर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 83660 है। इस वक्त कोरोना के 702 एक्टिव केस हैं। रविवार को किसी भी संक्रमित में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed