फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Corona in Farrukhabad: One and a half year old child found corona infected

Corona in Farrukhabad: पीकू वार्ड में भर्ती डेढ़ साल का बच्चा निकला कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Thu, 05 May 2022 08:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 May 2022 08:48 PM IST
सार

युवक के डेढ़ वर्षीय पुत्र को तेज बुखार आने पर गुरुवार दोपहर लोहिया अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया। इस दौरान सभी बच्चों की एंटीजन जांच कराई गई। उसमें डेढ़ वर्षीय बच्चे की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।

विज्ञापन
Corona in Farrukhabad: One and a half year old child found corona infected
अस्पताल में कराया गया सैनिटाइजेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में तेज बुखार आने के बाद लोहिया अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती कराए गए डेढ़ साल के बच्चे की एंटीजन जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे वार्ड में हड़कंप मच गया। परिजन चुपचाप बच्चे को ले गए। वार्ड प्रभारी ने सीएमओ को सूचना देकर बच्चे का पता लगाने के लिए कहा। पूरे वार्ड को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला गुंजन विहार कालोनी निवासी युवक के डेढ़ वर्षीय पुत्र को तेज बुखार आने पर गुरुवार दोपहर लोहिया अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया। इस दौरान सभी बच्चों की एंटीजन जांच कराई गई। उसमें डेढ़ वर्षीय बच्चे की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वार्ड प्रभारी डॉ. विवेक सक्सेना ने परिजनों को रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी दी। डॉक्टर दूसरे मरीज को देख रहे थे, तभी परिजन चुपचाप बच्चे को लेकर चले गए। आइसोलेशन में भर्ती करने के लिए बच्चे को ढूंढा गया, तो वह नहीं मिला।
विज्ञापन

इस पर हड़कंप मच गया। डॉक्टर ने इसकी सूचना सीएमओ को दी। इसके बाद पूरे वार्ड को दो बार सैनिटाइज कराया गया। वार्ड में भर्ती पांच बच्चों समेत नौ लोगों की कोरोना जांच कराई गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। डॉ. विवेक सक्सेना ने बताया कि परिजनों से कह दिया था कि आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट शाम तक आ जाएगी। बच्चे का अलग से इलाज किया जाएगा। मगर परिजन बच्चे को चुपचाप लेकर चले गए। अब सीएमओ के माध्यम से उसे खोजा जाएगा। ताकि संक्रमण न फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed