फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona: Eight drops of vaccine begin to form in the nose and antibodies, 18 to 65 years of age involved in volunteer trial

कोरोना: वैक्सीन की आठ बूंद नाक में और एंटीबॉडी बननी शुरू, 18 से 65 साल आयु के वॉलंटियर ट्रायल में शामिल

Tue, 31 Aug 2021 09:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 31 Aug 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
Corona: Eight drops of vaccine begin to form in the nose and antibodies, 18 to 65 years of age involved in volunteer trial
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन के नेजल स्प्रे के ट्रायल में व्यक्ति की नाक में आठ बूंद डाली जाएंगी। इसके बाद एंटीबॉडीज टेस्ट के लिए खून के सैंपल के साथ लार का सैंपल भी लिया जाएगा। कोरोना एंटी बॉडीज टेस्ट के लिए लार का सैंपल पहली बार लिया जा रहा है।
विज्ञापन


ट्रायल में 18 से 65 साल आयु के वॉलंटियर शामिल होंगे। नेजल स्प्रे वैक्सीन ट्रायल के चीफ इन्वेस्टीगेटर प्रोफेसर जेएस कुशवाहा ने बताया कि ट्रायल में पहले नाक के दोनों छेद में दो-दो बूंद वैक्सीन डाली जाएगी। इसके बाद व्यक्ति को पांच मिनट लिटाया जाएगा। फिर नाक के दोनों छेदों में दो-दो बूंद वैक्सीन डालेंगे।
विज्ञापन


इस तरह कुल आठ बूंद डाली जाएंगी। दूसरी डोज के लिए वॉलंटियर को 28 दिन बाद बुलाया जाएगा। वैक्सीन की डोज पहले की तरह ही रहेगी। डोज देने के पहले वॉलंटियर के खून और लार का सैंपल लिया जाएगा। इसके बाद सैंपल लेने के लिए वॉलिंटियर 56 दिन और फिर 90 दिन बाद बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed