Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona dropped 40 to 50 percent placement campus placement graph, companies reduced salary package

कोरोना ने गिराया 40 से 50 फीसदी कैंपस प्लेसमेंट का ग्राफ, कंपनियों ने घटाया सैलरी पैकेज

Sun, 13 Jun 2021 04:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 13 Jun 2021 04:00 PM IST
सार

एचबीटीयू, यूपीटीटीआई, एआईटीएच समेत विभिन्न तकनीकी संस्थानों में 40 से 50 फीसदी प्लेसमेंट का ग्राफ गिरा है। जिन छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है, उन्हें कंपनियों ने कम पैकेज ऑफर किया है।

विज्ञापन
Corona dropped 40 to 50 percent placement campus placement graph, companies reduced salary package
एचबीटीयू

विस्तार

कानपुर में कोरोना ने कैंपस प्लेसमेंट का ग्राफ बिगाड़ दिया है। एचबीटीयू, यूपीटीटीआई, एआईटीएच समेत विभिन्न तकनीकी संस्थानों में 40 से 50 फीसदी प्लेसमेंट का ग्राफ गिरा है। जिन छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है, उन्हें कंपनियों ने कम पैकेज ऑफर किया है। अधिकारियों ने बताया कि कई बड़ी कंपनियों ने कोरोना के चलते नई नौकरियों में रुचि नहीं दिखाई, इसका असर प्लेसमेंट पर दिख रहा है। 
विज्ञापन


यूपीटीटीआई में 50 फीसदी से कम रहा प्लेसमेंट 
यूपीटीटीआई में इस बार प्लेसमेंट 50 फीसदी से भी कम रहा है। कोरोना की वजह से हायरिंग तो करना दूर, इस बार उद्योगों में कई लोगों को नौकरी से निकाला गया है। डीन ऑफ एकेडमिक्स प्रो. मुकेश सिंह ने कहा कि निश्चित ही पिछले सालों के मुकाबले इस साल प्लेसमेंट काफी कम हुआ है। संकट के समय में कई उद्योगों के हाल खराब हैं, इसी वजह से छात्रों को नौकरियों के लिए अभी इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कंपनियों ने आधा किया सैलरी पैकेज
एआईटीएच में भी प्लेसमेंट पर असर पड़ा है। मीडिया प्रभारी डॉ. मनीष सिंह ने कहा कि प्लेसमेंट 40 फीसदी कम हुआ है। कंपनियों ने छात्रों को सैलरी पैकेज भी कम ऑफर किया है। पहले जहां औसत सात से आठ लाख का पैकेज मिलता था, अब वो कम होकर 4 से 5 लाख तक आ गया है। इस बार मल्टीनेशनल कंपनियां न के बराबर ही आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम वैकेंसी के साथ आईं कंपनियां 
एचबीटीयू की प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. अनीता यादव ने कहा कि कोरोना काल में कंपनियों ने ऑनलाइन साक्षात्कार के बाद कई छात्रों को नौकरी तो दी है पर पैकेज 30 से 35 फीसदी कम दिया है। कंप्यूटर साइंस और आईटी सेक्टर की कुछ कंपनियों ने ठीक पैकेज दिया बाकी सेक्टर के छात्रों को नौकरियां नहीं मिल सकी हैं। जो कंपनियां कई नौकरियां लेकर आती थीं, इस बार काफी कम वैकेंसी के साथ आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed