फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

शिवराजपुर सीएचसी का वार्ड ब्वॉय कोरोना संक्रमित

Fri, 24 Jul 2020 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
corona
फोटो - फोटो : DEHAT
बिल्हौर। सीएचसी शिवराजपुर में तैनात वार्ड ब्वॉय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। स्वास्थ्य केंद्र को 24 घंटे के लिए बंद कर सैनिटाइज कराया गया। पिछले हफ्ते शिवराजपुर क्षेत्र में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के तीन कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

गुरुवार को सीएचसी शिवराजपुर का वार्ड ब्वॉय कोरोना संक्रमित निकलने के बाद हड़कंप मच गया। सीएचसी प्रभारी डॉ अनुज दीक्षित ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत कर्मियों की कोरोना संक्रमण जांच कराई गई थी। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात वार्ड ब्वॉय की करोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गुरूवार को पूरे केंद्र को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही मरीजों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

मौसम बदल रहा है, सर्दी-जुकाम से न घबराएं
चौबेपुर। मौसम में बदलाव से आमतौर पर खांसी, जुकाम, बुखार दस्त जैसी समस्याएं लोगों को डराने लगी हैं। इस समय बारिश के बा तेज धूप बीमारी का कारण बनती जा रही है। जरा सी असावधानी से लोग खांसी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना की आशंका लोगों की परेशानी का सबब बनी है। गुरुवार को सीएचसी पहुंचे कुल 90 मरीजों में अधिकांश को खांसी, जुकाम, बुखार, दस्त व त्वचा संबंधी समस्या रही। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. यशोवर्धन सिंह ने बताया कि सामान्य तौर पर इस मौसम में उक्त समस्याएं बढ़ती हैं। बताया कि अस्पताल आने वाले संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। गुरुवार को भी 23 लोगों के सैंपल लेकर कानपुर लैब भेजे गए। क्षेत्र में एकमात्र मरीज ही कोरोना संक्रमित मिला है, जो कि स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुका है। उन्होंने लोगों को मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करने, समय-समय पर हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed