फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 94 नए संक्रमित मिले

Thu, 06 May 2021 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर देहात। कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान औरैया के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जिले में मरने वालों की संख्या जिले में 57 हो गई है। वहीं जिले में मिले 94 नए संक्रमित को उपचार के लिए होम आइसोलेट किया गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। औरैया का एक बुजुर्ग चार मई को संक्रमित होने के बाद जिला अस्पताल स्थिति कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुधवार को हालत बिगड़ने के बाद बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। घंटों तक अस्पताल गेट पर शव रखा रहा। कर्मियों ने कोविड प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिले में 94 और नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5095 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। जिले के कोविड अस्पतालों में 25 से अधिक मरीजों का उपचार किया जा रहा है। बुधवार को अलग-अलग कोविड अस्पतालों से पांच गंभीर मरीजों को उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि संक्रमित मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। होम आइसोलेट मरीजों से लगातार उनकी समस्या के बावत बात की जा रही है। किसी भी प्रकार की समस्या का तत्काल समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे तीमारदार
कानपुर देहात। जिले के संक्रमित मरीजों को जिला अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में स्थापित किए गए कोविड अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। उनके साथ आने वाले तीमारदारों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। तीमारदार रात भर खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे हैं। उनके हाल जानने के लिए कोई अफसर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed