फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

आक्सीजन के लिए भिड़े तीमारदार, ड्यूटी छोड़ बाहर आ गए डाक्टर

Fri, 30 Apr 2021 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर देहात। अफसर व्यवस्थाओं के चाक चौबंद के दावे कर रहे हैं। हकीकत ये है कि जिला अस्पताल में आक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गुरुवार को गंभीर हालत में भर्ती मरीजों के तीमारदार ऑक्सीजन लगाने को लेकर डाक्टरों से भिड़ गए हैं। इमरजेंसी ड्यूटी छोड़कर डाक्टर व अन्य स्टाफ बाहर आ गया। वहीं डॉक्टर ने ड्यूटी करने से इनकार किया। पुलिस ने पहुंच कर लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

आक्सीजन की किल्लत जानलेवा बन गई है। तमाम कोशिशों व दावों के बाद भी आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। गुरुवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉ. आराधना की ड्यूटी थी। अस्पताल में भर्ती कई मरीजों के तीमारदार आक्सीजन लगाने की मांग करने लगे। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन नहीं है। इसके अलावा फ्लो मीटर, आक्सीजन मास्क नहीं है। हालात ये है कि एक ही मास्क एक मरीज से निकाल कर दूसरे को लगाया गया। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं अव्यवस्थाओं के बीच ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों से तीमारदार बदसलूकी कर रहे हैं। डॉक्टर व कर्मचारियों में नाराजगी है। डॉ. आराधना ने बताया कि कई मरीजों की स्थिति सामान्य होने पर भी उनके तीमारदार आक्सीजन लगाने की जिद करने लगते हैं। ऐसे में हालात बिगड़ जाते हैं, अब तो ड्यूटी करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed