फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

बिना मास्क मिले लोगों से वसूला जुर्माना, बाजार में रहा सन्नाटा

Sun, 23 Aug 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
corona
अकबरपुर सदर बाजार में बंद दुकानें। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए साप्ताहिक बंदी के पहले दिन शनिवार को दुकानें बंद रही। जिले की बाजारों में सन्नाटा रहा। प्रमुख चौराहों व बैरियर पर पुलिस ने सघन चेकिंग की। बिना मास्क मिले लोगों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही वाहनों के चालान किए गए। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र चौहान ने जिले के विभिन्न कस्बों में भ्रमण किया। रूरा चौराहे पर बिना मास्क दिखे युवक पर सौ रुपये का जुर्माना लगाया। अकबरपुर में अंडरपास पर उन्होंने पुलिस कर्मियों को मास्क वितरित किए।
विज्ञापन

शनिवार को अकबरपुर में सदर बाजार बंद रहा। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुलीं। कृषि बीज भंडार व कीटनाशक की दुकानें भी खुलीं। वार्डों में कीटनाशक छिड़काव व साफ सफाई कराई गई। अंडरपास पर नगर पंचायत कर्मी मो. इकबाल, राजेश पांडेय व मुक्ता प्रसाद ने बिना मास्क लगाए मिले तीन लोगों से सौ-सौ रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

वहीं ट्रैफिक इंचार्ज दिनेश भदौरिया ने बताया कि अंडरपास व अन्य स्थानों पर वाहनों की चेकिंग कर 55 वाहनों के चालान किए गए। रूरा चौराहा बैरियर पर पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस ने कागजात पूरे नहीं होने पर 20 वाहनों के चालन किए। रूरा, डेरापुर, झींझक व शिवली में भी दुकानें बंद रही और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। रसूलाबाद में बेला रोड, कानपुर रोड व झींझक रोड पर बैरियर लगाकर पुलिस ने चेकिंग की और 20 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ-सफाई कराने के साथ कीटनाशक छिड़काव कराया गया। सिकंदरा में शनिवार को बंदी पर बाजार में दुकानें बंद रहीं। नगर निकायों में लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed