फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

स्टरलाइज मशीन से वायरस मुक्त होंगी फाइलें

Thu, 09 Jul 2020 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
corona
कलक्ट्रेट में लगाई जाती अल्ट्रा व्वायलेट स्टरलाइजर मशीन। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अल्ट्रा वायलेट किरणों से बैक्टीरिया और वायरस का सफाया आसानी से किया जा सकता है। कार्यालयों में फाइलें और कागजात एक पटल से दूसरे पटल भेजे जाते हैं। फाइलें कई लोगों हाथ से गुजरने के कारण कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा रहता है। वायरस से बचाव के लिए कलक्ट्रेट में यूवी स्टरलाइजेशन मशीन लगाई गई है। मशीन के चैंबर में रखने पर फाइलों का बंडल केवल डेढ़ मिनट में वायरस मुक्त हो जाता है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खतरे के बीच कार्यालयों में काम काज शुरू हो गया है। वायरस के संक्रमण का खतरा बना है। कलक्ट्रेट में अल्ट्रा वायलेट किरणों से बैक्टीरिया व वायरस को खत्म करने वाली स्टरलाइजेशन मशीन मंगवाई गई है। एक मशीन डीएम कार्यालय, दूसरी स्टेनों आफिस व तीसरी मशीन डीएम के कैंप कार्यालय में लगाई गई है। मशीन आपूर्तिकर्ता कंपनी के सेल्स मैनेजर विकल्प ने बताया कि बैक्टीरिया व वायरस को खत्म करने के लिए मशीन कारगर है।
विज्ञापन

विद्युत आधारित मशीन ऑटोमेटिक है। इसमें एक चैंबर है। कागजात व फाइलें इसमें रखकर वायरस व बैक्टीरिया मुक्त की जा सकती है। इसमें टाइमर सेट है। समय पूरा होने पर बीप बजती है। डीएम कार्यालय के आशुलिपिक दिलीप कुमार ने बताया कि लखनऊ से यूवी मशीनें मंगवाई गई हैं। इससे अन्य कार्यालयों से आने वाली फाइलों व कागजात को पहले स्टरलाइज किया जाएगा। इससे वायरस के संक्रमण का खतरा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed