{"_id":"605f5549b900da7187066c5d","slug":"corona-active-cases-in-kanpur-record-51-infected-found-infections-came-from-maharashtra-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Active Cases In Kanpur: रिकार्ड 51 संक्रमित मिले, महाराष्ट्र-गुजरात से लेकर आ रहे संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Active Cases In Kanpur: रिकार्ड 51 संक्रमित मिले, महाराष्ट्र-गुजरात से लेकर आ रहे संक्रमण
Sat, 27 Mar 2021 09:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 27 Mar 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
होली और शब-ए-बराअत मनाने के लिए लोग बड़ी संख्या में घर लौट रहे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात से आने वाले कई लोग संक्रमण लेकर आ रहे हैं। शनिवार को जांचों में इस साल के सर्वाधिक 51 संक्रमित मिले हैं। हालांकि इनमें तीन-चार संक्रमित बाहर के हैं।
अब सबसे बड़ा सिरदर्द यह है कि इन लोगों ने किसको-किसको संक्रमण बांटा, इसके ट्रेसिंग कैसे हो। इसके साथ ही हैलट में कोरोना संक्रमितों की संख्या शाम तक 41 हो गई। इनमें कई गंभीर हैं। शहर के आईआईटी, दबौली, बर्रा, शारदानगर, पनकी, चौबेपुर, महरौली, रामबाग, गांधीग्राम, किदवईनगर, उदयपुर, खाड़ेपुर, पांडुनगर, सिविल लाइंस, सर्वोदयनगर, कल्याणपुर, काकादेव, आरबीआई कालोनी आदि क्षेत्रों में संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा रेलवे और बस स्टेशन पर की गई जांच में कन्नौज, फतेहपुर, फैजाबाद और बांदा के रहने वाले यात्री भी संक्रमित मिले। ये दूसरे प्रांतों से लौटे हैं और कानपुर होकर अपने घर जा रहे। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा का कहना है कि लोगों को संक्रमण महाराष्ट्र में मिला या गुजरात में यह महत्वपूर्ण नहीं, जरूरी यह जानना है कि उन्होंने संक्रमण किसे बांटा है। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
एक्टिव केस 262
नगर में एक्टिव केस 262 हो गए हैं। इसके साथ ही अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 33 हजार 382 है। इनमें 32 हजार 277 ठीक हो चुके हैं। शनिवार को सात रोगी ठीक हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को पांच हजार 880 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैंपल लिया। विशेष सर्विलांस अभियान में 264 सैंपल लिए गए और रूटीन में 5616 सैंपल लिए गए। आरटीपीसीआर जांच 2389 और एंटीजन जांच 2728 की कराई।