फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona Active Cases In Kanpur: Nine Corona Infected Found, Centers Will Be Triplicated To Increase Vaccination

Corona Active Cases In Kanpur: नौ कोरोना संक्रमित मिले, वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए तीन गुना होंगे सेंटर

Sat, 13 Mar 2021 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 13 Mar 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Corona Active Cases In Kanpur: Nine Corona Infected Found, Centers Will Be Triplicated To Increase Vaccination
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। शनिवार को कुल नौ नए संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन आईआईटी और छह नवाबगंज, डिप्टी पड़ाव, शारदा नगर, आनंदपुरी और टीपी नगर के हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 33097 हो गई है। इनमें 32184 अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 74 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 2579 संदिग्धों के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए भेेजा गया है।
विज्ञापन


वैक्सीनेशन कवरेज बढ़ाने के लिए कोरोना वैक्सीन सेंटर की संख्या तीन गुना से अधिक की जा रही है। शहर के हर कोने में वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे बुजुर्गों को दूर न जाना पड़े। स्वास्थ्य विभाग ने 97 सेंटरों का खाका तैयार कर लिया है। इन सेंटरों पर सोमवार से वैक्सीनेशन शुरू होगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले स्वास्थ्य मेलों में भी वैक्सीनेशन की व्यवस्था की जा रही है। महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर आशंका है कि गर्मी के साथ शहर में भी संक्रमित बढ़ सकते हैं। इसके पहले स्वास्थ्य विभाग अधिकतम बुजुर्गों और कोमॉर्बिड लोगों को वैक्सीन लगा देना चाहता है, जिससे कोरोना से मौतें न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर की संख्या बढ़ा दी है। 31 के स्थान पर अब सरकारी क्षेत्र में 97 सेंटर बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों को भी जोड़ जा रहा है। शनिवार को सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने और निजी अस्पतालों को वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी है। उन्होंने बताया कि आरोग्य मेलों में भी कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed