फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona Active Cases: 11 killed, 1228 infected with corona corona in central UP and Bundelkhand

Corona Active Cases: सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में कोरोना कोरोना से 11 की मौत, 1228 संक्रमित मिले

Sun, 11 Apr 2021 02:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 11 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Corona Active Cases: 11 killed, 1228 infected with corona corona in central UP and Bundelkhand
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में कोरोना से संक्रमित की 11 मौत हो गई है, जबकि 1228 नए संक्रमित मिले हैं। कानपुर महानगर में कोरोना से सात की मौत हो गई है और 679 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा बांदा में एक की मौत व 114 संक्रमित, चित्रकूट 70, हमीरपुर में 28, महोबा एक, कन्नौज एक की मौत व 15 संक्रमित, फर्रुखाबाद में एक की मौत व 26 संक्रमित, इटावा में 93,  औरैया में 59, हरदोई में 60,  फतेहपुर में 24, उन्नाव में एक की मौत व 59 संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


कानपुर में कोरोना संक्रमण का फैलाव दिन प्रतिदिन खतरनाक होता जा रहा। शनिवार को रिकार्ड 679 संक्रमित मिले। पूरे कोराना काल में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को 547 संक्रमित मिले थे। इससे पहले अगस्त-2020 में 536 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। वहीं सात रोगियों की मौत भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैलट और दूसरे कोविड अस्पतालों में गंभीर हालत में मरीज भर्ती हो रहे हैं। कोरोना से अब तक कुल 884 मौत हो चुकी हैं। 20 रोगी वेंटिलेटर पर हैं। 3276 एक्टिव केस हैं। हर आयु वर्ग के लोग संक्रमित हो रहे हैं। हैलट की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति सक्सेना की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित सात रोगियों की मौत हैलट में हुई है।

गुजैनी के 64 साल के वृद्ध, अशोक नगर के 73 साल के वृद्ध, बर्रा की 70 साल की वृद्धा, गिलिस बाजार के 71 साल के वृद्ध की मौत हुई है। इन्हें कोरोना संक्रमण के अलावा हाइपरटेंशन, डायबिटीज रही है। इसके अलावा गुजैनी की 26 साल की युवती, किदवईनगर के 52 साल के व्यक्ति और शास्त्रीनगर के 50 साल के व्यक्ति की मौत हुई है।

इन तीनों रोगियों को सिर्फ कोरोना के गंभीर लक्षण रहे हैं। इनमें एक रोगी को गैस्ट्राइंटाइटिस का लक्षण था और बाकी दोनों को निमोनिया हुआ था। इनमें से तीन रोगी शुक्रवार रात हैलट आए थे। आक्सीजन सेच्युरेशन कम होने से कुछ ही घंटों में मौत हो गई। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 36 हजार 872 है। इनमें 32 हजार 712 ठीक हो गए।


शनिवार को 104 और रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली। आठ रोगी अस्पतालों और 96 रोगी होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 8476 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए। इनमें 534 सैंपल विशेष सर्विलांस अभियान और 7942 सैंपल रूटीन में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed