{"_id":"689cf9d935a55b2f4d01eafc","slug":"copies-were-called-for-fear-of-error-in-the-result-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1226256-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका पर काॅपियां मंगवाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका पर काॅपियां मंगवाईं
विज्ञापन
कानपुर। नर्वल स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड के चौथे सेमेस्टर की कापियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी। मामले में परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज के सचिव ने डायट के प्राचार्य को पत्र लिखकर दोनों जिलों की काॅपियां मंगाई हैं।
देवरिया जिले के डीएलएड के चौथे सेमेस्टर वर्ष 2022 में 1191 और आजमगढ़ जिले में डीएलएड के चौथे सेमेस्टर के प्रथम, द्वितीय व पंचम प्रश्नपत्र वाली 1349 कापियों के परिणाम में गड़बड़ी का अंदेशा है। ऐसा पहली बार है जब मूल्यांकन के बाद काॅपियां मंगाई हैं।
डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सचिव का पत्र मिलने पर काॅपियां भेज दी गईं हैं। वहीं, सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि एक शिकायत की जांच के लिए दो जिलों की काॅपियां मंगाई है। जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट रूप से ज्यादा जानकारी दे पाएंगे। बता दें, पूर्व में भी डायट में बने मूल्यांकन केंद्र अंकचिटों में छेड़छाड़ किए जाने के प्रकरण पकड़े जा चुके हैं। (ब्यूरो)