फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cop injured in trailer collision dies

Kanpur News: ट्रेलर की टक्कर से घायल सिपाही की मौत

Sun, 23 Nov 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Cop injured in trailer collision dies
जसवंतनगर। मॉडल तहसील के सामने नेशनल हाईवे पर शनिवार देर शाम अनियंत्रित ट्रेलर ने यूपी 112 कार व एक अन्य कार में टक्कर मार दी थी। हादसे में सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए थे। इन सभी को उपचार के लिए आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान रविवार को सिपाही ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शनिवार को चालक के नशे में होने की वजह से एक ट्रेलर नेशनल हाईवे स्थित तहसील तिराहे पर अनियंत्रित हो गया था। यह देखकर चालक ट्रेलर से कूद गया था। इससे ट्रेलर यूपी 112 पुलिस की कार व एक अन्य कार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पार कर गया था। हादसे के बाद खलबली मच गई थी। हादसे में ट्रेलर चालक, यूपी 112 कार का चालक सिपाही सुरेंद्र कुमार मौर्य (38) और एक अन्य कार चालक घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया था। रविवार को सिपाही सुरेंद्र निवासी गांव राजगढ़ थाना प्रेमनगर झांसी ने रविवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



सुरेंद्र कुमार मौर्य 13 जनवरी 2011 को पुलिस सेवा में आए थे। 19 सितंबर 2022 से जसवंतनगर में डायल 112 पर तैनात थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, घर पर पत्नी मोनिका और उनकी दो पुत्रियां माही व मिस्टी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि चालक नशे में था। इस वजह से घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed