फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cooperation will be sought from ration dealers in forming the group.

Kanpur News: समूह का गठन कराने में कोटेदारों से लिया जाएगा सहयोग

Wed, 20 May 2026 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 20 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cooperation will be sought from ration dealers in forming the group.
कानपुर देहात। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह में शामिल कर योजनाओं का लाभ दिया रहा है। इसके लिए एनआरएलएम विभाग की टीम लगातार अभियान चला रही है। वहीं इसके लिए कोटेदारों का भी सहयोग लिया जाएगा। अब यह पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारक की सूची उपलब्ध कराते हुए समूह सखी के साथ इन परिवार की महिलाओं को समूह में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल 3,24,370 महिलाओं को चिह्नित कर समूह में शामिल किया जाना है। 20 जनवरी 2026 तक इनमें से 93612 को समूहों से जोड़ लिया गया है जबकि शेष बची हुई व नया लक्ष्य मिलने के बाद अब 2,30,758 को समूह में शामिल करने के लिए भाग दौड़ तेजी से की जा रही है। विभाग की मानें तो 20 जनवरी से अब तक 8193 महिलाएं नए या फिर पुराने समूहों से जुड़ चुकी है जबकि अन्य को जोड़ा जाना बाकी है।
विज्ञापन


उपायुक्त एनआरएलएम गंगाराम वर्मा ने बताया कि परिवार संतृप्तिकरण, समूह गठन और खाता खोलने के इन अभियान में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, पंचायत सहायक, कोटेदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वीडीओ व एडीओ को प्रमुख भूमिका सौंपी गई है। यह जॉब कार्डधारक परिवारों, पेंशन धारको, फैमली आईडी में चिह्नित परिवारों, आवास लाभार्थी व पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारक परिवार की महिलाओं को नए या पुराने समूह से जोड़ेंगे। जबकि समूह सखी इनका डेटा लोकोस एप पर अपलोड करते हुए खाता खोलने का कार्य करेंगी। सभी डीएमएम व बीएमएम प्रति कार्यदिवस पर सुबह 10 बजे से पूर्व सर्वाधिक संभावना वाली ग्राम पंचायत में मौजूद रहकर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed