फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cooch Behar Trophy: Uttar Pradesh scored 92 for two on the first day.

कूच बिहार ट्रॉफी : पहले दिन यूपी ने दो विकेट पर बनाए 92 रन

Thu, 25 Dec 2025 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Cooch Behar Trophy: Uttar Pradesh scored 92 for two on the first day.
कानपुर। बीसीसीआई की कूच बिहार ट्रॉफी के पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में बुधवार को उत्तर प्रदेश ने राजस्थान के खिलाफ पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 92 रन बना लिए। मैच सहारनपुर के सॉलिटेयर क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। खराब मौसम के कारण मैच की शुरुआत देर से हुई और करीब 59 ओवर का खेल संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन


दोपहर बाद मौसम सामान्य होने पर राजस्थान ने टॉस जीतकर यूपी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम की शुरुआत खराब रही और 26 रन के स्कोर पर अनमोल आठ रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। यह विकेट राजस्थान के तेज गेंदबाज प्रखर शर्मा ने लिया। इसके बाद कप्तान भव्य गोयल और युवराज ने पारी को संभाला और टीम को 50 रन के पार पहुंचाया। इस बीच प्रखर शर्मा ने ही युवराज को 20 रन पर बोल्ड कर साझेदारी तोड़ दी।
विज्ञापन


इसके बाद कप्तान भव्य गोयल भी रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद कार्तिकेय सिंह और अयान अकरम ने संभलकर बल्लेबाजी की और शेष खेल में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। अंत तक कार्तिकेय सिंह 20 और अयान अकरम 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान की ओर से दोनों विकेट प्रखर शर्मा ने हासिल किए। अब यदि दूसरे दिन मौसम अनुकूल रहा तो यूपी का लक्ष्य बड़े स्कोर की ओर बढ़ना होगा, जबकि राजस्थान शुरुआती सत्र में ही यूपी की पारी जल्दी समाप्त करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed