फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Controversy of witchcraft in Fatehpur, Deadly attack on couple, husband died and wife serious, report on six

Fatehpur Crime: जादू-टोना का विवाद...दंपती पर जानलेवा हमला, पति की मौत और पत्नी गंभीर, छह पर रिपोर्ट

Thu, 22 Jun 2023 08:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Jun 2023 08:54 AM IST
सार

Fatehpur News: 18 जून की रात जादू-टोने के विवाद में दंपती पर हमला हुआ था। कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से आरोपियों ने बेरहमीं से पीटा था। इसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में पुलिस ने चौकीदार समेत छह पर गैरइरादतन का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Controversy of witchcraft in Fatehpur, Deadly attack on couple, husband died and wife serious, report on six
मृतक सुरेश चंद्र के गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज कोतवाली क्षेत्र में जादू टोना के शक में 18 जून की रात दंपती पर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। हमले में घायल पति की मंगलवार सुबह मौत हो गई। उसकी पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

विज्ञापन

मामले में चौकीदार समेत छह के खिलाफ गैराइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी छेद्दा पासवान और अमर पासवान पक्षों के बीच जादू टोना को लेकर विवाद चल रहा है। अमर पासवान पक्ष ने छेद्दा पर जादू टोना कराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

छेद्दा पासवान ने बताया कि रविवार की रात बेटा सुरेंद्र चंद्र पासवान (46) और बहू रन्नो देवी दरवाजे सो रहे थे। करीब रात 11 बजे विवाद की खुन्नस में पड़ोसी अमर पासवान अपने भाइयों समेत पांच लोगों के साथ लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

112 नंबर पर पुलिस को दी थी सूचना
गाली गलौज कर बेटे सुरेंद्र पर हमला किया। बीच-बचाव में बहू रन्नो को भी पीटकर घायल कर दिया। घटना की 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मंगलवार को सुरेंद्र चंद्र की मौत हो गई।

मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा
रन्नो देवी भी गंभीर रूप से चोटिल हुई हैं। मृतक मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करता था। रन्नो देवी मृतक की दूसरी पत्नी है। वह अपने पीछे एक बेटा पवन (10) और पुत्री पितनी (6) को छोड़ गया है। मृतक के भाई श्याम चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

आरोपियों की तलाश में दबिश
इसमें अमर पासवान, राम सिंह चौकीदार, बुद्धराज, धनराज व उनके चचेरे भाई मिलन, छोटा के खिलाफ गैरइरादतन हत्या, मारपीट, गाली गलौज, बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed