प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी प्रेमिका, थाने में तीन घंटे चला सुलह का दौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने बीते नौ मई को पुत्री को ले जाने की रिपोर्ट गांव दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस तलाश करती रही मगर युवती का कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने जिस लड़के के नाम रिपोर्ट दर्ज थी, उसे भी पकड़ लिया मगर वह अपने आप को बेकसूर बताता रहा। शुक्रवार देर शाम बिधूना क्षेत्र से पुलिस ने युवती को दूसरे लड़के के साथ पकड़ लिया और थाने ले आई। यहां पर युवती ने कोर्ट मैरिज के कागज दिखाए। इस पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया। युवती प्रेमी के साथ ही रहने को अड़ गई। परिजनों ने आपस में बातचीत की और शादी के लिए तैयार हो गए। सीओ लालता प्रसाद ने बताया कि युवती के परिजन प्रेमी से शादी के लिए राजी हो गए है।
दूसरे लड़के ने ली चैन की सांस
लड़की के पिता ने गजेंद्र के नाम पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस गजेंद्र को पकड़कर पूछताछ कर रही थी। मगर वह खुद को बेकसूर बता रहा था। अब जब लड़की दूसरे लड़के के साथ मिल गई तो गजेंद्र व उसके परिजनों ने चैन की सांस ली।