{"_id":"611cfbf35ebb6d759f3572ae","slug":"controversial-statement-of-bjp-mla-abhijeet-singh-sanga","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के विवादित बोल: कहा- किसी माई के लाल में दम हो तो ताजिए को दफनाकर दिखाएं, कार्यक्रम हुआ तो दफन होंगे इरादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के विवादित बोल: कहा- किसी माई के लाल में दम हो तो ताजिए को दफनाकर दिखाएं, कार्यक्रम हुआ तो दफन होंगे इरादे
Wed, 18 Aug 2021 05:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 18 Aug 2021 05:54 PM IST
सार
ग्रामीणों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली लड़ाई के लिए मुस्तैद रहें। देश में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार में अराजक तत्वों में इतनी हिम्मत नहीं कि इस तरह का कृत्य कर सकें।
विज्ञापन
भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी साल में जनप्रतिनिधियों के बोल बिगड़ने लगे हैं। बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दूसरे समुदाय के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं।
वीडियो बिधनू के रमईपुर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इसमें सांगा कह रहे हैं कि किसी माई के लाल में दम हो तो ताजिए को दफनाकर दिखाएं। कार्यक्रम हुआ तो इरादे दफन होंगे। वीडियो में ग्रामीणों से वह कह रहे हैं कि एसओ को इस बारे में जानकारी दे दूंगा।
प्रधान भी थाने में लिखित प्रार्थनापत्र दे दें। गांव की समिति की अनुमति के बगैर यदि अराजक तत्व आते हैं तो 112 पर सूचित कर थाने में सूचना दें। कोई भी जबरन कार्यक्रम रखेगा तो वह खुद यहां तखत डालेंगे। कहा कि इस स्थान को दूसरे समुदाय के कब्जे में नहीं जाने देंगे।

ग्रामीणों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली लड़ाई के लिए मुस्तैद रहें। देश में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार में अराजक तत्वों में इतनी हिम्मत नहीं कि इस तरह का कृत्य कर सकें। वीडियो में सांगा ने कहा, यहां कार्यक्रम की सूचना मिलते ही मैं विधानसभा का सत्र छोड़कर आ जाऊंगा।
हिंदुत्व, सनातन धर्म और भगवा झंडे के साथ मैं हमेशा खड़ा रहूंगा। सांगा का कहना है कि जिस स्थान पर ताजिया दफन करने की बात दूसरे पक्ष कर रहे हैं वह स्थान अभिलेख में कहीं भी कर्बला के नाम पर दर्ज नहीं है।
यह ग्राम समाज की जमीन है, वहां पर पुराना मंदिर है। इसलिये ताजिया दफन नहीं करने देंगे। जबकि स्थानीय मुसलमानों का कहना है कि यहां पर पिछले 100 साल से ताजिया दफन हो रहा है।