फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Contractor's body found in railway underpass

Kanpur News: रेलवे के अंडरपास में भरे पानी में मिला ठेकेदार का शव

Thu, 06 Nov 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Contractor's body found in railway underpass
इटावा। शहर के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित संचेतना कॉलेज के पास रेलवे अंडरपास में वृद्ध ठेकेदार का शव पानी में उतराता मिला। पुलिस ने मौके से मृतक की बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस प्रथम दृष्टया हादसा मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी पावर हाउस के सामने रहने वाले ठेकेदार कृष्णा यादव (30) तीन नवंबर की दोपहर घर से नगला कन्हई निवासी कमल सिंह के पास जाने की बात कहकर निकले थे। शाम लगभग छह बजे तक उनकी पत्नी विमला यादव से फोन पर बात हुई। इसके बाद देर शाम कृष्णा का फोन बंद हो गया। कृष्णा अक्सर काम के सिलसिले में या रिश्तेदारी में बिना बताए पैतृक गांव बरुआ चले जाते थे, इसलिए परिवार को पहले दिन कोई आशंका नहीं हुई। अधिवक्ता बेटे गौरव यादव ने बताया कि शुरू में लगा कि शायद इस बार भी गांव गए होंगे। रात तक उनका फोन बंद आने पर लगा कि शायद बैटरी खत्म हो गई होगी, लेकिन अगले दिन तक भी संपर्क नहीं हुआ तो चिंता बढ़ी। परिवार ने रिश्तेदारों, अस्पतालों और परिचितों के यहां खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार दोपहर पुलिस ने कृष्णा के मोबाइल नंबर के आधार पर उनके परिजनों की पहचान की। मृतक की बेटी सुनीता के फोन पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दामाद यशपाल घटनास्थल पहुंचे और शव की पहचान की। दामाद ने बताया उन्हें किसी प्रकार की मानसिक या शारीरिक परेशानी नहीं थी। कृष्णा यादव लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारी करते थे। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया प्राथमिक जांच में पता चला है कि अंडरपास में पानी की गहराई का अंदाजा न लगने की वजह से हादसा हुआ है। बाइक समेत नीचे उतरने के बाद वृद्ध पानी में फंस गए होंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed