फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Contaminated water is being supplied in Juhi Vinobanagar

Kanpur News: जूही विनोबानगर में दूषित जल की हो रही सप्लाई

Wed, 05 Nov 2025 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water is being supplied in Juhi Vinobanagar
कानपुर। जूही राखी मंडी और विनोबानगर सहित आसपास के मोहल्ले में दो दिन से दूषित जल की सप्लाई हो रही है। लोगों का आरोप है कि मेट्रो की ओर से काम के दाैरान मुख्य सीवर लाइन को क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे क्षेत्र के दो हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन

राखी मंडी निवासी अभिषेक दीक्षित और अरशद खान ने बताया कि सुबह मोटर चालू की तो बदबूदार काला पानी आ रहा था। काफी देर तक साफ नहीं हुआ तो क्षेत्र के हैंडपंप से पानी लाना पड़ा। इसी तरह विनोबानगर निवासी विकास शुक्ला और लालजी अग्निहोत्री ने बताया कि माह से बीच-बीच में दूषित पानी की सप्लाई होने लगती है। कई बार पार्षद और अधिकारियों को अवगत कराया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अब पिछले दो दिन से दूषित पानी आ रहा है।
विज्ञापन

इधर, पार्षद शालू कन्नौजिया ने बताया कि मेट्रो निर्माण की खोदाई के दौरान सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस वजह से गंदा पानी पाइप लाइन में चला जाता है। बीच-बीच में मेट्रो के कर्मचारी पंपिंग सेट से दूषित पानी निकालकर उसका निस्तारण कर देते हैं लेकिन पिछले दो दिन से सीवर का पानी नहीं खींचा गया। इस वजह से पानी की समस्या आ रही है। उन्होंने बताया कि मेट्रो के अधिकारियों से वार्ता हुई है। एक दो दिन में हल निकल जाएगा। इधर, जलकल के अधिशासी अभियंता जीएस सोनकर ने बताया कि मेट्रो के अधिकारियों से वार्ता हुई है। इसका समाधान जल्द निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed