फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Container-Bus Collision on Kanpur Highway Injures Driver, Traffic Hit for 30 Minutes

Kanpur: कंटेनर-बस भिड़ंत में चालक घायल, महाराजपुर हाईवे पर आधा घंटा यातायात प्रभावित

Thu, 07 May 2026 06:54 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 07 May 2026 06:54 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित महोली गांव के पास गुरुवार को कानपुर-फतेहपुर मार्ग पर अजय चौहान ढाबा के सामने कंटेनर और बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस सवार यात्रियों को सुरक्षित बताया गया है।

विज्ञापन
Container-Bus Collision on Kanpur Highway Injures Driver, Traffic Hit for 30 Minutes
सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त खड़ा कंटेनर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर–फतेहपुर मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। महोली गांव के पास एक कंटेनर और बस की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आईं और एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


ढाबे के सामने हुआ हादसा
हादसा महोली गांव स्थित अजय चौहान ढाबा के सामने हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। घायल चालक की पहचान कावेरी लाल पुत्र लालू प्रसाद यादव, निवासी ग्राम किशनपुर (नवादा, बिहार) के रूप में हुई है। वहीं, बस चालक की पहचान शुक्लागंज (उन्नाव) निवासी हरि प्रसाद के रूप में हुई।

विज्ञापन

आधा घंटा प्रभावित रहा यातायात
दुर्घटना के बाद कानपुर–प्रयागराज नेशनल हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। हाईवे के बीचों-बीच क्षतिग्रस्त वाहन खड़े होने के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

Container-Bus Collision on Kanpur Highway Injures Driver, Traffic Hit for 30 Minutes
दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज़ बस - फोटो : amar ujala

सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल कावेरी लाल को तत्काल सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटवा दिया गया है। फिलहाल यातायात पूरी तरह सुचारू है और मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed