फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Consumers distressed by power outages; burnt-out transformers not being repaired.

Kanpur News: बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, ठीक नहीं हो रहे फुंके ट्रांसफार्मर

Sat, 20 Jun 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Consumers distressed by power outages; burnt-out transformers not being repaired.
कानपुर देहात। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत बढ़ी है। लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मरों फुंक रहे हैं। वहीं बिजली लाइनों में फाल्ट होने से कटौती हो रही है। इससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान है। रात और दिन में घंटों बिजली गायब रहने से लोगों का हाल बेहाल है। रात में कटौती से लोगाें की नींद में खलल पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी फुंके ट्रांसफार्मर ठीक कराने और फाल्ट ठीक कराने में जिम्मेदार तत्यपर्ता नहीं दिखा रहे हैं। इससे लोगों में बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी बनी हुई है।
विज्ञापन

...................
विजयीपुर में ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन दिनों से अंधेरा
पुखरायां। सिंगरसीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े विजयीपुर गांव का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले फुंक गया। शिकायत के बाद भी जिम्मेदाराें ने ध्यान नहीं दिया। तीन दिनों से गांव में अंधेरा है और लोग गर्मी से लोग बेहाल हैं। विजयीपुर निवासी जगराम यादव, राजेश्वरी, श्यामलली, गोपाल गुप्ता, छोटू संखवार, महेंद्र ने बताया कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर 15 जून को फुंक गया था। इसकी जानकारी बिजली निगम के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद इसे बदलवाया नहीं गया। ऐसी गर्मी और उमस में दिन का चैन और रात की नींद हराम हो गई है। बच्चे व बुजुर्ग बुरी तरह से बिलबिला रहे हैं। गनीमत है सोलर से पानी की सप्लाई मिल रही है। अवर अभियंता ब्रजेश कुमार ने बताया कि सूचना दर्ज है। स्टोर से ट्रांसफार्मर आते ही बदलवा कर आपूर्ति बहाल की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

.........................
नहीं बदला चार दिन से फुंका ट्रांसफार्मर
रूरा। नगर से सटे मल्लाहनपुरवा गांव का ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से फुंका पड़ा है। बिजली न आने से सबसे बड़ी समस्या पेयजल की हो रही है। मल्लाहनपुरवा निवासी निर्मल, मुन्ना व सुरेंद्र आदि ने बताया कि चार दिन पहले गांव में रखा 10 केवी ट्रांसफार्मर ओवर लोड के कारण फुंक गया था। जिसकी सूचना नगर के बिजली उपकेंद्र में जाकर लिखित में दी गई थी। इसके बाद भी अभी तक इसे नहीं बदला गया। ट्रासंफार्मर से करीब 30 उपभोक्ता जुड़े है। जिनके घरो में अंधेरा पसरा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदले जाने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द ही समस्या दूर की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed