फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Construction of Sandila-Chakalvanshi-Bithoor road starts, speed up from next month

Kanpur News: संडीला-चकलवंशी-बिठूर मार्ग बनना शुरू, अगले महीने से भरें रफ्तार

Sun, 10 Nov 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Construction of Sandila-Chakalvanshi-Bithoor road starts, speed up from next month
उन्नाव। हरदोई और कानपुर को उन्नाव से जोड़ने वाला संडीला-चकलवंशी-बिठूर मार्ग बनना शुरू हो गया है। नवंबर के अंत तक काम पूरा हो जाएगा और दिसंबर के शुरुआत से ही वाहन रफ्तार भरने लगेंगे।
विज्ञापन

स्टेट हाईवे घोषित संडीला-चकलवंशी-बिठूर मार्ग की कुल लंबाई 44.88 किलोमीटर है। वर्तमान में बिठूर पुल से चकलवंशी तक लगभग 17 किलोमीटर और मियागंज से औरास तक करीब 15 किलोमीटर लंबा रास्ता काफी ज्यादा खराब है। पूर्व में इस मार्ग को बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे प्रदेश सरकार ने मंजूरी देते हुए लगभग आठ करोड़ का बजट स्वीकृत किया था।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के बाद अब पीडब्ल्यूडी ने काम शुरू कराया है। बिठूर पुल से चकलवंशी चौराहे के बीच मार्ग की सफाई शुरू कराई गई है। इसके बाद मार्ग पर 2.5 सेंटीमीटर मोटी डामर की नई परत बिछाई जाएगी। नवंबर के अंत तक काम पूरा होने की उम्मीद है। इस मार्ग के बनने से परियर, पावा, औरास, चकलवंशी, मेथीटीकुर आदि गांवों के लोगों को कानपुर और हरदोई पहुंचना आसान हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड-एक के एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि मार्ग का नवीनीकरण शुरू कराया गया है। इसी माह के अंत तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आवागमन होगा आसान, एक लाख की आबादी को मिलेगी राहत

यह मार्ग कानपुर और हरदोई का जोड़ता है। इसी मार्ग से वाहन सवार उन्नाव होते हुए कानपुर व हरदोई आते-जाते हैं। भारी वाहनों की संख्या अधिक होती है। सड़क बनने से वाहन बिना किसी रोकटोक के फर्राटा भरते हुए निकल सकेंगे। इस मार्ग के बनने से करीब एक लाख की आबादी को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। अभी रास्ता खराब होने से लोगों को हिचकोले खाने पड़ते हैं। गड्ढों में वाहनों के फंसने से जाम लगता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed