फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Construction of Mandhana-Anwarganj elevated track may start from October

Kanpur News: अक्तूबर से शुरू हो सकता मंधना-अनवरगंज एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण

Thu, 31 Jul 2025 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Construction of Mandhana-Anwarganj elevated track may start from October
कानपुर। मंधना-अनवरगंज एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य इस वर्ष अक्तूबर महीने से शुरू हो सकता है। 320 करोड़ की इस परियोजना के लिए 112 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई है। सबसे पहले जरीबचौकी रेलवे लाइन और यहां बनने वाले आरओबी की जमीन के नीचे पड़ी पेयजल, बिजली, सीवर लाइन को हटाया जाएगा। साथ ही एक नए स्टेशन के लिए भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। एक अगस्त को इसके लिए टेंडर जारी होगा।
विज्ञापन

मंधना-अनवरगंज के बीच 15.51 किमी लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। मंगलवार को प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने बैठक कर इस योजना में भूमि व भवनों के अधिग्रहण की मुआवजा धनराशि, कृषि विभाग की भूमि को रेलवे को हस्तांतरित करने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की थी। सीएसजेएमयू के सामने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेशन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए भेजे गए 52 करोड़ के प्रस्ताव को सहमति भी मिल गई है। शासन ने निर्णय लिया है कि यह कार्य लोक निर्माण विभाग कराएगा। 14 अगस्त को इसके लिए टेंडर पड़ेंगे।
विज्ञापन

एलिवेटेड ट्रैक निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था में अवरोध रोकने के लिए कमेटी गठित की जा रही है जो सभी काम देखेगी। मंडल की विकास योजनाओं के समन्वयक नीरज श्रीवास्तव विभागों में समन्वय का कार्य देखेंगे। बैठक में बताया गया कि भूमिगत लाइनों को हटाने संबंधी सभी कार्याें को पूरा करने में करीब दो महीने का समय लग सकता है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ट्रेनों काे डायवर्ट भी किया जाएगा। अफसरों ने बताया कि कुछ ट्रेनें मंधना से ही डायवर्ट कर दी जाएंगी। बैठक में बताया गया कि वन विभाग, जलकल, जल निगम, केस्को ट्रांसमिशन, लोक निर्माण विभाग व रेलवे अफसर संयुक्त सर्वेक्षण कर अपने काम समय से पूरे कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी क्रॉसिंगों की आंतरिक सड़कें नगर निगम या लोक निर्माण विभाग स्वामित्व के हिसाब से निर्मित होंगी। इसके लिए अभी से कार्ययोजना बनाई जाएगी। बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अभय गुप्ता, मुख्य अभियंता निर्माण आरके सिंह, संयुक्त विकास की उच्चस्तरीय समिति के समन्वयक नीरज श्रीवास्तव, उप मुख्य अभियंता निर्माण लखनऊ मंडल मानसी मित्तल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed