{"_id":"677d801493698edb72086698","slug":"constables-brother-feared-dead-due-to-cold-kanpur-news-c-12-1-knp1081-959604-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कांस्टेबल के भाई की ठंड से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कांस्टेबल के भाई की ठंड से मौत की आशंका
विज्ञापन
कानपुर। प्रयागराज में तैनात सिपाही के छोटे भाई की फजलगंज क्षेत्र में मौत हो गई। परिजनों ने ठंड से मौत होने की आशंका जताई है। पोस्टमाॅर्टम में मौत की वजह साफ नहीं हुई है। विसरा सुरक्षित रखा गया है।
प्रयागराज में तैनात सिपाही जेपी यादव का परिवार ओ ब्लॉक यशोदानगर में रहता है। उनका छोटा भाई अजय यादव (25) पिकअप चलाता था। वह फजलगंज फैक्टरी एरिया में माल लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात अजय फजलगंज में पिकअप लेकर पहुंचा। इसी दौरान उसे सर्दी लग गई। वह ठिठुरते हुए जमीन पर बैठ गया और फिर अचेत हो गया। इस दौरान एक फैक्टरी कर्मी ने अजय की तबीयत बिगड़ने की सूचना नौबस्ता आवास विकास में रहने वाली उसकी बड़ी बहन बीनू को दी। उनका ममेरा भाई किदवईनगर निवासी धीरेंद्र मौके पर पहुंचा और अजय को अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर पाकर मां मिथलेश बदहवास हो गई।