{"_id":"630f1c8b7457f25428633160","slug":"constable-found-lying-in-a-drunken-state-near-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चौकी के पास नशे की हालत में पड़ा मिला सिपाही, वीडियो हुआ वायरल, इटावा में है तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चौकी के पास नशे की हालत में पड़ा मिला सिपाही, वीडियो हुआ वायरल, इटावा में है तैनाती
Wed, 31 Aug 2022 02:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:09 PM IST
सार
यूपी के औरैया में वर्दी पहने एक सिपाही इंडियन ऑयल चौकी के पास शराब के नशे में पड़ा मिला। सिपाही की तैनाती इटावा जिले में है।
विज्ञापन
चौकी के पास नशे की हालत में पड़ा मिला सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडियन ऑयल चौकी के पास एक सिपाही नशे की हालत में पड़ा मिला। कुछ देर बाद किसी ने सिपाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छानबीन में पता चला कि सिपाही की तैनाती इटावा जिले में है।
विज्ञापन
इस पर एसपी ने इटावा पुलिस को जानकारी दी है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर जानकारी मिली थी कि इंडियन ऑयल के पास एक सिपाही नशे की हालत में पड़ा है। सूचना पर वह मौके पर गए। नशे की हालत में सिपाही ने बताया कि वह इटावा में तैनात है।
विज्ञापन
उसने अपना अमर सिंह निवासी कौसम थाना गजनेर कानपुर देहात बताया है। पता चला कि वह छुट्टी पर घर आया था और वापस पुलिस लाइन इटावा जा रहा था। जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई थी। एसपी चारू निगम ने बताया कि इटावा जिले के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन