{"_id":"5efc9f79f916cf569a0f3ccc","slug":"constable-and-businessman-died-in-car-collision-with-acacia-tree-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पेड़ से टकराई कार, हेड कांस्टेबल और इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर की मौत, तीन बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पेड़ से टकराई कार, हेड कांस्टेबल और इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर की मौत, तीन बच्चे घायल
Wed, 01 Jul 2020 08:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 Jul 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में ललौली थानाक्षेत्र के कोर्रा कनक गांव के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से जा टकराई। हादसे में हेड कांस्टेबल और इंश्यारेंस कंपनी के मैनेजर की मौत हो गई। कार सवार दो भाई और एक बहन घायल हुई।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल की जांच करने एसपी, सीओ मौके पर पहुंचे है। शहर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई के बगल के रहने वाले स्वर्गीय अमर बहादुर सिंह के बेटे अभजीत सिंह (38) बुधवार को घूमने पैतृक गांव ललौली थाने के कोर्रा कनक गए थे।
उनके घर में किराए रहने वाले सुनील कुमार (50) हेड कांस्टेबल भी साथ गए थे। हेड कांस्टेबल पुलिस लाइन में तैनात थे। गाजीपुर जिले बहरियाबाद थाने के गदईपुर निवासी थे। यहां गांव में घूमने और खेत की देखभाल की।
विज्ञापन
रिश्तेदार सबल सिंह के बेटे तुषार सिंह उर्फ खुशी (16), भोलेंद्र (10), बेटी तान्या उर्फ टर्बो (8) को ललौली कस्बे घुमाने लेकर जा रहे थे। कोर्रा कनक गांव में अचानक कार से अभिजीत नियंत्रण खो बैठे। कार सीधे बबूल के पेड़ से जा टकराई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

पेड़ उखड़ गया और कार दूसरी दिशा में घूम गई, जिससे कार की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे दोनों भाई व बहन को बाहर निकाला। तीनों सुरक्षि हैं।
चालक और हेडकांस्टेबल के कार से शव बाहर निकाले गए। हेड कांस्टेबल की मौत की सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। हेडकांस्टेबल के परिजनों को खबर पहुंचाई।
वहीं शहर के आईटीआई रोड में अभिजीत के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनकी पत्नी निधि को किसी ने हादसे में अभिजीत की मौत की खबर नहीं दी। अभिजीत के बड़े भाई अजीत पुणे में इंजीनियर है। परिवार कोर्रा कनक गांव के बड़ा काश्तकार है।
आईटीआई रोड स्थित उनकी जमीन में एक ब्रांडेड कपड़े का बड़ा शोरूम है। वह एक इंश्योरेंश कंपनी में मैनेजर थे। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टमहाउस में शवों का रखवाया गया है।