{"_id":"5fa986aa47229c1dd15aa4da","slug":"constable-accused-of-misdeed-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: दुष्कर्म के आरोपी सिपाही की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: दुष्कर्म के आरोपी सिपाही की सड़क हादसे में मौत
Mon, 09 Nov 2020 11:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में सड़क हादसे में घायल दुष्कर्म के आरोपी सिपाही की सोमवार को कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह छह दिन पहले फतेहपुर अपने गांव जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था।
दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद निलंबित कर दिया गया था। फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कुरैया निवासी सिपाही जितेंद्र कुमार औरैया में देवकली चौकी में तैनात था। लगभग एक महीना पहले सदर कोतवाली में एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एएसपी से शिकायत के बाद महिला ने जहर खा लिया था, हालांकि महिला स्वस्थ है। आरोपी सिपाही चार नवंबर को बाइक से अपने घर फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कुरैया गांव जा रहा था। कानपुर-महाराजपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था।
विज्ञापन
उसका इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा था। सोमवार की शाम लगभग चार बजे भाई वीरेंद्र कुमार ने आरआई लाइन विजय कुमार पांडेय को सिपाही की मौत की सूचना दी। आरआई ने बताया कि मंगलवार को पुलिस मुख्यालय ककोर में सिपाही को श्रद्धांजलि दी जाएगी। वह अनुमति लेकर घर जा रहा था। भाई ने बताया कि सिपाही की शादी हो चुकी थी।