फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   connection of GST and egg

ये है जीएसटी का अंडा 'Connection', ठंडे हो रहे लोगों के हौसले

Sun, 26 Nov 2017 07:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 26 Nov 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
connection of GST and egg
डेमो पिक
ठंड के साथ अंडे के रेट भी आसमान छूने लगे हैं। बांदा जिले में हैदराबाद व पंजाब से देशी व फार्म वाले अंडे की आवक है। थोक से लेकर फुटकर तक मुनाफे के लिए अधिक दाम वसूला जाता है। इस पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है।                                          
विज्ञापन

दुकानदारों को सप्लाई कैरेट के हिसाब से देते हैं

connection of GST and egg
डेमो
जिले में हर दिन करीब सवा लाख अंडे की खपत है। दिसंबर, जनवरी व फरवरी माह में खपत और बढ़ जाती है। जिले में अंडे के थोक दुकानदार भी हैं। जो फुटकर अंडा बेचने के लिए दुकानदारों को सप्लाई कैरेट के हिसाब से देते हैं। माह भर पहले उबला अंडा पांच रुपये में था। इस समय उबले अंडे की कीमत 7 से 8 रुपये हो गई है। जबकि थोक दुकानों में यह पांच रुपये में मिल रहा है।

रोडवेज बस स्टैंड में अंडा कारोबारी मोहम्मद नईम ने बताया कि मुर्गियों के चारे पर जीएसटी का चाबुक चला है। चारे के दाम में इजाफा के कारण अंडे का रेट भी अधिक लिया जा रहा है। उन लोगों को प्रति पेटी 10 रुपये का मुनाफा कंपनी की ओर से मिलता है। कानपुर व लखनऊ से अंडा मंगाना महंगा पड़ रहा है। इसलिए सीधे हैदराबाद या पंजाब से अंडे मंगाए जा रहे हैं। देशी अंडे की कीमत हमेशा फार्मी अंडे से अधिक होती है। देशी अंडे का रेट दोगुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करने वाला कोई नहीं है

connection of GST and egg
डेमो पिक
उधर, थोक दुकानों से अंडा खरीदने के बाद दुकानदार ग्राहकों से कितना रुपये वसूल रहे हैं। इसकी जांच करने वाला कोई नहीं है। मूल्य निर्धारित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी कभी दुकानों को चेक तक नहीं करते। 
विज्ञापन

देशी की मांग ज्यादा, आवक कम

connection of GST and egg
डेमो पिक
देशी अंडा ग्रामीण इलाकों में मिलता जरूर है, पर इतनी संख्या नहीं होती कि ग्राहकों की मांग पूरी हो सके। जिले में औसतन 8 हजार अंडे देशी बिकते हैं। गांवों में 8 से लेकर 10 रुपये में देशी अंडे बिक रहे हैं। यह शहर की दुकानों पर पहुंचकर 12 से 15 रुपये तक पहुंच जाते हैं। देशी अंडे मंहगे होने के कारण फार्मी अंडों की खपत अधिक होती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed