फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress workers will garland the statues of BJP and RSS founders today.

Kanpur News: आज भाजपा, संघ के संस्थापकों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करेंगे कांग्रेसी

Sun, 28 Dec 2025 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Congress workers will garland the statues of BJP and RSS founders today.
कानपुर। 50 वर्षों से भी अधिक समय से कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर दलगत राजनीति से उठकर शहर में स्थापित सभी महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जा रहा है। इस बार भी शहर में करीब 147 मूर्तियों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता माल्यार्पण करेंगे। इसमें जनसंघ और भाजपा के संस्थापकों में शामिल श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भी मूर्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन

पहले यह आयोजन सिर्फ 28 दिसंबर को होता था लेकिन बाद में इसे दो दिन 27 और 28 को आयोजित किया जाने लगा। 1885 में स्थापित कांग्रेस पार्टी के हर स्थापना दिवस पर पार्टी के प्रमुख नेता दिल्ली और लखनऊ से शहर आते रहे हैं। अब धीरे-धीरे प्रदेश अध्यक्ष के आने की परंपरा टूटने लगी है। इस बार भी किसी प्रमुख नेता का आगमन होने की सूचना नहीं है। वरिष्ठ नेता शंकरदत्त मिश्र बताते हैं कि पहले पार्टी के स्थापना का कार्यक्रम केंद्रीय होता था, कानपुर और दिल्ली में तो जरूर होता था। अब हर स्तर पर आयोजन होने लगा है। ऐसे में जो जहां है वहीं शामिल होता है। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला के अनुसार माल्यार्पण के लिए बूथ स्तरों पर टीम बनाई गई है।
विज्ञापन

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 19 वरिष्ठ कांग्रेसजन सम्मानित
कानपुर। कांग्रेस पार्टी के 141वें स्थापना दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में तिलक हाॅल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस माैके पर संगठन को मजबूत बनाने वाले 19 वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान किया गया। उपाध्यक्ष शंकर दत्त मिश्रा ने कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से की। संचालन वरिष्ठ नेता दिलीप शुक्ला ने किया। सम्मानित होने वालों में श्याम बहादुर यादव, बृजेश शर्मा,ललित मोहन श्रीवास्तव, प्रेम नारायण गुप्ता, बद्री प्रसाद मिश्रा, अहमदुल्लाह मालिक, डॉ. संतोष त्रिपाठी, स्नेहलता पाल, शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव, मोहन लाल रहे। इसके अलावा रमेश चंद्र मिश्रा रम्मू, विजय गुप्ता, इस्लाम अंसारी, छेदीलाल, राम कुमार सिंह स्वतंत्र, पीडी साहू, निर्मल शुक्ला, विशनलाल गुप्ता, शिवकुमार तिवारी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरप्रकाश अग्निहोत्री, नरेश चंद त्रिपाठी, मदन मोहन शुक्ला, नौशाद आलम मंसूरी, निजामुद्दीन खान, इकबाल अहमद, सैमुअल लकी सिंह, पदम मोहन मिश्रा आदि माैजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed