फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   congress party

कांग्रेस को चुस्त करेंगे डॉक्टर, इंजीनियर

Sun, 08 Feb 2015 03:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 08 Feb 2015 03:14 AM IST
विज्ञापन
congress party
यूपी -2017 विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस कई सालों से सुस्त पड़ी पार्टी शहर इकाई को दुरुस्त करेगी। इसके लिए रविवार को तिलक हाल और आर्य समाज हाल में आयोजित मंथन कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रोफेसर, डॉक्टर, वकील, साहित्यकार और इंजीनियर्स को बुलावा भेजा गया है।
विज्ञापन


पार्टी चाहती है कि इन बुद्धिजीवियों के सुझाव और आइडिया को अमल में लाकर कांग्रेस को मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता जोशी शामिल होंगे।
विज्ञापन


आठ फरवरी को सुबह से लेकर शाम तक कांग्रेस का मंथन कार्यक्रम चलेगा। शुरुआत बुद्धिजीवियों की बैठक से होगी। मेस्टन रोड स्थित आर्य समाज हाल में सुबह 11 बजे बैठक शुरू होगी जो एक घंटे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बुलाए गए लोगों को कांग्रेस का एक एजेंडा भी पहले से ही दे दिया गया है। दरअसल इस बैठक में आने वाले सभी बुद्धिजीवी कांग्रेसी कार्यकर्ता या पदाधिकारी नहीं हैं, लेकिन इनकी मानसिकता कांग्रेसी है।

इसलिए पार्टी को भरोसा है कि कुछ नया आइडिया निकलकर आएगा। इसी तरह दूसरे दौर की बैठक तिलक हाल में रीता जोशी के साथ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की होगी।


जिसमें कार्यकर्ता अपना सुझाव पार्टी के सामने रखेंगे। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तीन दिन पहले ही 11 बिंदुओं का एक प्रोफार्मा भी दिया गया है।

उनसे कहा गया है कि वे रविवार की बैठक में उस प्रोफार्मा को भरकर साथ लाए। राष्ट्रीय इकाई की ओर से इसी तरह का प्रोफार्मा सभी जिला और शहर इकाइयों को भेजा गया है।

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियाें की ओर से भरा गया प्रोफार्मा और बुद्धिजीवियों के आइडिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed