फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress kept creating problems in Baba Saheb's life: Prakash Pal

बाबा साहेब के जीवन में कांटे बिछाती रही कांग्रेस : प्रकाश पाल

Fri, 18 Apr 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 18 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Congress kept creating problems in Baba Saheb's life: Prakash Pal
कानपुर देहात। राम जानकी महाविद्यालय बैरी में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह आयोजन समिति द्वारा बाबा साहेब के 135वीं जयंती मनाई गई। यहां पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। अतिथियों ने श्रद्धा सुमन समर्पित बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने को लेकर जोर दिया।
विज्ञापन

समारोह में पहुंचे लोगों को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बाबा साहेब के चित्र वितरित किए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने समाज के लिए संघर्ष किया। उनके बताए रास्ते पर चल सीख लेनी चाहिए। कहा कि बाबा साहेब का पूरा नाम भीमराव रामजी आंबेडकर था। जिसमें कांग्रेस के लोगों ने साजिशन रामजी नाम हटा दिया। जबकि महाराष्ट्र और दक्षिण में बेटे के साथ पिता का नाम जोड़कर लिखा जाता है। कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब के जीवन में कांटे बिछाती रही है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब के पंच तीर्थ बनाकर बाबा साहेब का नाम इतिहास में अमर कर दिया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सियाराम कमल ने की। संचालन सुभाष शंखवार ने किया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, अनूप सिंह, रागिनी भदौरिया, मदन पांडेय, सेक्टर अध्यक्ष देशराज दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed