फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   congress and bsp distribute mla ticket for this seat in up by election 2019

चुनावी दंगल: यूपी की इस सीट पर बसपा-कांग्रेस ने खेला दांव, जल्द ही भाजपा और सपा भी खोलेगी अपने पत्ते

Sun, 15 Sep 2019 01:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Sep 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
congress and bsp distribute mla ticket for this seat in up by election 2019
गोविंद नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
यूपी में उपचुनाव का बिगुल फुंक चुका है। सभी दलों ने चुनावी रण में अपनी अपनी बिसात बिछा दी है। यूपी की कई सीटों पर उपचुनाव होना है। जिसमें कानपुर भाजपा का गढ़ माना जाता है। पूर्व विधायक भी भाजपा पार्टी से ही थे। ऐसे में अन्य दल उपचुनाव में क्या गुल खिला पाते हैं ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।  
विज्ञापन


कानपुर शहर के राजनीतिक गलियारों में गोविंदनगर उप चुनाव चर्चा का विषय है। इसमें भाजपा प्रत्याशी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल बसपा ने ब्राह्मण बिरादरी से देवी तिवारी और कांग्रेस ने ठाकुर बिरादरी से करिश्मा ठाकुर के रूप में प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है।
विज्ञापन


 

सवाल यह है कि अब भाजपा किस बिरादरी का प्रत्याशी चुनाव मैदान में लाएगी। वैसे 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करेंगे तो गोविंदनगर में तीनों पार्टियों ने ब्राह्मण पर ही भरोसा जताया था। गोविंदनगर सीट को आमतौर पर ब्राह्मण बहुल माना जाता है।

पिछले तीन बार भाजपा के सत्यदेव पचौरी इस सीट से विधायक चुने गए थे। उनके सांसद बनने से अब यह सीट खाली हुई है। बताया जा रहा है कि भाजपा में पार्टी स्तर पर प्रत्याशी को लेकर सब कुछ तय हो चुका है। फिर भी लोगों के बीच कयासबाजी चल रही है।

भाजपा में इस सीट के लिए दावेदारों की बात करें तो ऐसे लोगों की संख्या 60 के आसपास है। जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। कई ऐसे नाम होर्डिंग्स में नजर आ रहे हैं, जो कभी सुने नहीं गए। इसकी वजह यह है कि ऐसे लोग टिकट मिलते ही जीत सुनिश्चित मानकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed