फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congratulations on PM Modi's birthday by writing a letter in blood

यूपी: पीएम मोदी के जन्मदिन पर खून से खत लिखकर दी बधाई फिर कर डाली पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग

Tue, 17 Sep 2019 06:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 17 Sep 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Congratulations on PM Modi's birthday by writing a letter in blood
पीएम मोदी को खून से खत लिखकर दी जन्म दिन की बधाई - फोटो : अमर उजाला
पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर महोबा के आल्हा चौक में 447 दिन से अनशन पर बैठे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने मंगलवार को अपने साथियों के साथ देश के पीएम नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर खून से खत लिख कर बधाई दी और अलग राज्य की मांग की।
विज्ञापन


खून से लिखे खत में अनशनकारियों ने प्रधानमंत्री से वादा निभाओ, बुंदेलखंड राज्य बनाओ की बात कही। तारा पाटकर ने बताया कि हम प्रधानमंत्री को बताना चाहते हैं कि बुंदेलखंड की जनता आपको कितना चाहती है। अगर आप यहां के लोगों के दिलों में न बसते होते तो बुंदेलखंड से बार-बार सभी सीटें भाजपा को न मिलती।
विज्ञापन


 

पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर महोबा में 447 दिन से कर रहे अनशन

बुंदेलों ने प्रत्याशी नहीं देखे, सिर्फ आपको देखा है। अब आपकी बारी है कि आप भी बुंदेलों की भावनाओं का सम्मान करें और जितनी जल्दी हो, बुंदेलखंड राज्य की घोषणा कर दें। बुंदेलखंड को बार-बार छला गया है। यहां की भाषा, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासतों का लगातार गला घोंटा जा रहा है।

बुंदेलखंड को सिर्फ खनन के नाम पर लूटा जा रहा है। अब इसे और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर बुंदेलखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह परिहार, हरीओम निषाद व खुर्शीद आलम, सुरेश सोनी, कल्लू चौरसिया, प्रशांत गुप्ता बुंदेलखंडी, अनिरुद्ध मिश्र, केएस शुक्ला, कृष्णा शंकर जोशी, देवेंद्र तिवारी, अमरचंद विश्वकर्मा, कमलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed