फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Confirmation of black fungus in old age men

वृद्ध में ब्लैक फंगस की पुष्टि

Fri, 28 May 2021 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Confirmation of black fungus in old age men
पुखरायां। लक्ष्मीबाई नगर निवासी एक वृद्ध के ब्लैक फंगस से पीड़ित होने की पुष्टि गुरुवार को हुई। वृद्ध का उपचार कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। मालूम हो कि बुधवार को भी एक युवक ब्लैक फंगस से पीड़ित मिला था।
विज्ञापन

कस्बे के लक्ष्मीबाई नगर निवासी दीपक यादव ने बताया कि उसके पिता देवीप्रसाद यादव एसआई पद से सेवानिवृत्त हैं। कई दिनों से उनको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही थी। कमजोरी के साथ चक्कर आने की समस्या थी। आंखों से अचानक कम दिखाई देने लगा। इस पर उनको इलाज के लिए कानपुर ले गए। जहां निजी चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने ब्लैक फंगस होने की बात कही है।
विज्ञापन

आंखों की परेशानी के साथ एक गाल में काला पन है। जिसमें तकलीफ अधिक है। उनका वहीं अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है। अमरौधा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर आदित्य सचान ने बताया कि उनका इलाज कानपुर में कराए जाने की जानकारी मिली है। परिजन मौके पर नहीं हैं। वह शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक ने ब्लैक फंगस पीड़ित का जाना हाल
पुखरायां। कस्बा के आजाद नगर निवासी एक युवक में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। उसका उपचार कानपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। इसकी जानकारी के बाद अमरौधी पीएचसी के चिकित्साधिकारी ने पीड़ित के घर पहुंच कर रिपोर्ट आदि चेक की। इसके साथ पीड़ित से उपचार संबंधी जानकारी ली।
अमरौधा ब्लॉक के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि कस्बा निवासी राजू लखपति के ब्लैक फंगस से पीड़ित होने की जानकारी मिली थी। इस पर गुरुवार को अमरौधा पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक सचान को उसके घर भेजा गया। चिकित्सक ने घर पहुंचकर पीड़ित की जांच रिपोर्ट आदि चेक किया।

वहीं इलाज के संबंध में जानकारी ली। चिकित्सक ने बताया कि युवक का इलाज कानपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। उसका गाल काला पड़ गया है, और पस बन रहा है। बुधवार को वह कानपुर उपचार कराने गया था, जो देर शाम लौट आया। समय समय पर उसे उपचार के लिए कानपुर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed