फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Condition of ailing youth worsens; dies in hospital.

Kanpur News: बीमार युवक की बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत

Thu, 24 Sep 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Condition of ailing youth worsens; dies in hospital.
राजपुर। थाना क्षेत्र के भाल गांव निवासी युवक की मंगलवार रात को तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी ले गए। वहां उसने दम तोड़ दिया। परिजन ने पीएचसी में डॉक्टर के 10 मिनट देरी से आने पर नाराजगी जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
विज्ञापन

भाल निवासी रामसेवक ने बताया कि छोटा भाई सोनू (40) फेफड़ों में संक्रमण की बीमारी से पीड़ित था। तीन महीने से उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार रात 10 बजे उसकी घर पर तबीयत बिगड़ गई। इसपर परिजन उसे इलाज के लिए राजपुर पीएचसी ले गए। आरोप लगाया कि पीएचसी की इमरजेंसी में मौके पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। करीब 10 मिनट तक परिजन परिसर में डॉक्टर को खोजते रहे। इसके बाद इमरजेंसी में एक डॉक्टर आए और उन्होंने जांच के बाद भाई को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अनहोनी पर बेटा नैतिक, बेटी इशिता और परिजन रोने लगे। रामसेवक ने बताया कि सोनू की पत्नी रूबी काफी समय से अपने मायके में रह रही थी। भाई ही बच्चों की देखभाल करता था। वहीं इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. जीपी द्विवेदी ने बताया कि 10 मिनट तक इमरजेंसी में न पहुंचने के आरोप गलत हैं। रात में वह अस्पताल परिसर के डॉक्टर कक्ष में मौजूद थे। मरीज आने की जानकारी पर तुरंत इमरजेंसी में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपुर थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि परिजन के अनुसार युवक की बीमारी से मौत हुई है। मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed